हिंदू नव वर्ष के स्वागत में गढ़शंकर में भव्य भजन संध्या का आयोजन 2 अप्रैल को

by

गढ़शंकर । हिंदू नव वर्ष के स्वागत में गढ़शंकर की समस्त धार्मिक संस्थाएं एवं नगर निवासियों के सहयोग से भव्य भजन संध्या का आयोजन 2 अप्रैल दिन शनिवार को शाम 7 बजे से हरि इच्छा तक करवाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अजय अग्निहोत्री, चेतन गुलाटी और पवन चावला ने बताया कि हिंदू नव वर्ष के स्वागत में इलाके की समस्त धार्मिक संस्थाओं द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन 2 अप्रैल दिन शनिवार को श्री विश्वकर्मा मंदिर आनंदपुर साहिब रोड गढ़शंकर में करवाया जा रहा है। 2 अप्रैल दिन शनिवार को सुबह 10 बजे हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा और शाम 7 बजे
परम पूज्य श्री रविनंदन शास्त्री जी महाराज वृंदावन धाम वाले अपनी मधुर वाणी से भक्तों को मंत्रमुग्ध करेंगे। उन्होंने समूह इलाके के लोगों से इस भव्य अवसर पर पहुंचकर अपना जीवन सफल बनाने की अपील की। आयोजकों ने बताया कि इस अवसर पर लंगर भंडारे का विशेष प्रबंध किया गया है।इस अवसर पर बड़ी गिनती में हिंदू संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुलाजिम व पेंशनर नेताओं ने सरकार की गलत नीतियों को लेकर पंजाब सरकार का पुतला फूंका

गढ़शंकर, 10 नवंबर: पंजाब सरकार द्वारा मुलाजिमों व पेंशनर्स की मांगों के प्रति अपनाए गैर जिम्मेदाराना रवैया के विरुद्ध पंजाब मुलाजिम व पेंशनर्स सयुंक्त फ्रंट के आह्वान पर गढ़शंकर इकाई के नेताओं ने बारिश...
article-image
पंजाब

श्री गुरु रविदास महाराज जी का तपस्थली गांव खुराली बना श्री खुरालगढ़ साहिब

गढ़शंकर, 21 अगस्त : श्री गुरु रविदास महाराज जी का ऐतिहासिक तपस्थली गांव खुराली से श्री खुरालगढ़ साहिब बन गया है। जिसके लिए सरपंच रणजीत सूद के नेतृत्व में सभी पंचायत सदस्यों ने डिप्टी...
article-image
पंजाब

बरनाला में दलित लड़की से गैंगरेप, चार के खिलाफ केस दर्ज

बरनाला  ( मनजिंदर कुमार पैंसरा ) :- बरनाला के गांव धौला में एक दलित नाबालिग लड़की, जिसकी उम्र लगभग 13 वर्ष है, के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के...
Translate »
error: Content is protected !!