हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष पर पथराव : दो वाहनों को आग लगाने की कोशिश

by
चंबा के बालू क्षेत्र में वारदात; स्कूटी से घर लौटते समय अज्ञात लोगों ने किया हमला, मंडी कर्मचारियों ने बुझाई आग

एएम नाथ।  चंबा।  चंबा के बालू क्षेत्र में सोमवार रात अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह कुकरेजा पर पथराव करने और उनके दो वाहनों को आग लगाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद कुकरेजा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

गोपाल सिंह कुकरेजा के अनुसार, सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह स्कूटी पर चंबा शहर से परेल स्थित अपने घर लौट रहे थे। बालू के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर पत्थरों से हमला कर दिया। उन्होंने किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई।

कुकरेजा ने बताया कि घर पहुंचने के कुछ समय बाद उन्हें सूचना मिली कि बालू स्थित सब्जी मंडी परिसर में खड़ी उनकी वैन और पिकअप को आग लगाने की कोशिश की गई है। वह तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों और मंडी कर्मचारियों ने आग बुझा दी थी। इससे दोनों वाहनों को पूरी तरह जलने से बचा लिया गया। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की पहचान करने की मांग की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

एसडीएम ने ऊना बाजार में मास्क न पहनने पर काटे चालान, जागरूक भी किया

ऊना :   एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने आज ऊना शहर में मास्क न पहनने वालों के चालान काटे। उन्होंने न्यू आईएसबीटी ऊना, रोटरी चौक, जीवन मार्केट व खोखा मार्केट क्षेत्रों का निरीक्षण किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव ड्यूटी से गायब कर्मचारी को नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, कर्मचारी से मांगा स्पष्टीकरण मनाली में चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित पोलिंग ऑफिसर पर कार्रवाई की तैयारी एएम नाथ। मनाली :  हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के दौरान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बद्दी में CBI की बड़ी कार्रवाई – 10 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में तीन गिरफ्तार

एएम नाथ। बद्दी :  जिला सोलन के तहत औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई ने रिश्वत लेने के आरोप में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू मुख्यमंत्री नहीं, ‘झूठमंत्री’ की तरह कर रहे हैं काम, गिरा रहे हैं पद की गरिमा : जयराम ठाकुर

राष्ट्रगान के अपमान के झूठ के मामले में भाजपा ने मुख्यमंत्री के ख़िलाफ़ स्पीकर को सौंपा विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव कहा, ज़रूरत पड़ने पर न्यायालय का भी दरवाज़ा खटखटाएगी भाजपा पालमपुर में इलाज के अभाव...
Translate »
error: Content is protected !!