हिम कृषि योजना के तहत मंडी जिला में व्यय होंगे 1.80 करोड़ रुपये- अपूर्व देवगन

by
मंडी, 15 जनवरी।  हिम कृषि योजना के तहत मंडी जिला के 20 कलस्टरों पर इस वर्ष एक करोड़ 80 लाख रुपये खर्च किए जायेंगे। यह जानकारी उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज उपायुक्त कार्यालय में हिम कृषि योजना के तहत कृषि विभाग द्वारा गठित 20 कलस्टरों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि वह अपने-अपने विकास खंड में उस क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार सामुदायिक आधार पर कृषि गतिविधियां आयोजित करें तथा किसानों को पारंपरिक खेती से हटकर नगदी फसलें उगाने के लिए प्रेरित करें, जिससे क्षेत्र के किसानों की आय बढ़े व उनकी आर्थिकी में भी सुधार हो।
बैठक में कृषि उप निदेशक राम चंद्र चौधरी ने हिम कृषि योजना के तहत इस वर्ष जिला में गठित 20 क्लस्टरों के माध्यम से की जा रही कृषि गतिविधियों बारे विस्तृत जानकारी दी।
कृषि विज्ञान केंद्र सुन्दरनगर के कृषि वैज्ञानिक डॉ0 पंकज सूद ने किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने तथा फसल विविधीकरण बारे बहुमूल्य सुझाव दिए।
जिला कृषि अधिकारी जयंत रतन ने जिला में चलाई जा रही हिम कृषि योजना के तहत कृषि गतिविधियों का विवरण दिया।
बैठक में जिला कृषि अधिकारी जयंत रतन, सहायक निदेशक, पशुपालन डॉ0 संजीव कटोच, कृषि विज्ञान केंद्र सुन्दरनगर के कृषि वैज्ञानिक डॉ0 पंकज सूद सहित सभी विकास खंडों के विषयवाद विशेषज्ञ व कृषि विकास अधिकारी भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं सिविल अस्पताल में जल्द मिलेगी लिफ्ट की सुविधा

रोहित जसवाल।  घुमारवीं  :  प्रदेश सरकार के नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी ने बताया कि घुमारवीं सिविल अस्पताल में जल्द ही लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

3 की मौत ,34 घायल, 3 पीजीआई रेफर : अनियंत्रित होकर ट्रैकटर ट्राली सौ फुट से ज्यादा गहरी खाई में गिरी

गढ़शंकर : जिला नवांशहर के गांव परागपुर व मुबारिकपुर के श्रद्धालओुं से भरी ट्रैकटर ट्राली अनियंत्रित होकर गांव बस्सी की पहाडिय़ों में सौ फुट से ज्यादा नीचे गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर में गोहत्या का मामला : 500 लोगों से पूछताछ, 3 संदिग्धों के DNA सैंपल लिए…10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

एएम नाथ। मंडी :  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर के हलेल गांव में 4 फरवरी को हुई गौ हत्या के मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है. घटना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोदी सरकार ने दिया पूर्व सैनिकों को वन रैंक-वन पैंशन का तोहफाः वीरेंद्र कंवर

विजय दिवस के अवसर पर थाना कलां में आयोजित एक कार्यक्रम में बोले ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ऊना- विजय दिवस के अवसर पर थाना कलां में आयोजित एक कार्यक्रम में ग्रामीण विकास...
Translate »
error: Content is protected !!