हिम केयर योजना पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर… मुख्यमंत्री सुक्खू लगातार बोल रहे झूठ, आरटीआई के जवाब ने ही खोली उनके दावों की पोल’

by

एएम नाथ। शिमला :-हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री को झूठ के सहारे जनता को गुमराह करने वाला नेता कहा है। जयराम ठाकुर ने दोटूक शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू हिम केयर योजना को लेकर लगातार सफेद झूठ बोल रहे हैं, जबकि सच्चाई खुद सरकार के आधिकारिक दस्तावेजों में दर्ज है। उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत वर्ष 2019 से 2022 तक की जो आधिकारिक जानकारी सरकार से मांगी गई थी, उसके लिखित जवाब में खुद सुक्खू सरकार ने माना है कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में इस अवधि के दौरान जितने भी ‘हिस्टरेक्टॉमी’ यानी बच्चेदानी निकालने के ऑपरेशन हुए हैं, उनमें पुरुष मरीजों से संबंधित एक भी मामला रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है।
नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री पर सीधा और कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू भाजपा सरकार के समय शुरू हुई इस बेहद लोकप्रिय और जनकल्याणकारी योजना की सफलता से इस कदर ईष्या करते हैं कि वे इसे जनता के बीच सिर्फ बदनाम करना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी साढ़े तीन वर्ष की सरकार में मुख्यमंत्री खुद जनता के लिए ऐसी एक भी योजना शुरू करने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं और अपनी इसी विफलता को छिपाने के लिए वे पूर्व भाजपा सरकार की योजनाओं को ‘घोटाले’ का झूठा नाम देकर उस पर कीचड़ उछाल रहे हैं। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के इस आचरण को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और स्तरहीन बताते हुए कहा कि बिना किसी तथ्य और प्रमाण के सार्वजनिक रूप से ऐसी आधारहीन बातें करना एक मुख्यमंत्री को कतई शोभा नहीं देता।
उन्होंने मुख्यमंत्री के दावों को बेनकाब करते हुए कहा कि सुक्खू न केवल राजनीतिक द्वेष और संकीर्ण मानसिकता के तहत झूठ फैला रहे हैं, बल्कि इस झूठे दुष्प्रचार के जरिए वे दिन-रात सरकारी अस्पतालों में ईमानदारी से सेवाएं दे रहे प्रदेश के डॉक्टरों, सर्जनों और पैरामेडिकल स्टाफ की निष्ठा और उनकी ईमानदारी पर भी गंभीर सवाल उठा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने सुक्खू सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि अगर वे खुद जनहित में कोई नई योजना शुरू करने की क्षमता नहीं रखते, तो कम से कम पूर्ववर्ती सरकार द्वारा चलाई जा रही लोकप्रिय और गरीबों को सहारा देने वाली योजनाओं को द्वेष की भावना से जल-भुनकर बदनाम करना बंद करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी पुरानी झूठ बोलने की आदत को छोड़कर अब राजनीति से ऊपर उठना चाहिए और पूर्व सरकार के काम की आलोचना करने के बजाय अपना पूरा ध्यान सरकार चलाने, विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और प्रदेश की जनता को बुनियादी सुविधाएं देने पर केंद्रित करना चाहिए, क्योंकि राज्य की जनता अब उनके इस तथ्यहीन और भ्रामक दुष्प्रचार को अच्छी तरह समझ चुकी है और उनके झूठ का पर्दाफाश हो चुका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर उपचुनाव की अधिसूचना जारी : पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया

हमीरपुर 14 जून। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के लिए होने वाले उपचुनाव की अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गई। एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने अधिसूचना जारी करते...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल, साथी छात्रा ने ही बनाया था : लडक़ी ने खुदकुशी की कोशिश नहीं की : एसएसपी ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की

चंडीगढ़ : खरड़ के निकट चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल हो गया। इस घटना के बाद 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की बात को नकारते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर भर्ती रैली 9 से 17 मार्च तक हमीरपुर में होगी आयोजित

एएम नाथ। बिलासपुर 30 जनवरी: भारतीय सेना द्वारा अग्निपथ योजना के अंतर्गत सेना भर्ती रैली का आयोजन 09 से 17 मार्च 2026 तक अणु खेल मैदान एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर, हमीरपुर में किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पी.एम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ कार्यक्रम शिमला गेयटी थिएटर में 17 सितंबर को होगा आयोजित : ईरा प्रभात

शिमला 15 सितंबर – नेहरू युवा केंद्र शिमला युवा मामले विभाग भारत सरकार, एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उघम मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा संयुक्त रूप से 17 सितंबर 2023 को शिमला गेयटी थिएटर...
Translate »
error: Content is protected !!