हिमाचल : 3 दिन में कोरोना के 2700 से ज्यादा नए मामले

by

शिमला । हिमाचल में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर बढ़ने से गत 3 दिन के भीतर प्रदेश में कोरोना के 2700 से ज्यादा नए मामले पाए गए हैं। इससे कोरोना संक्रमण दर में 5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हर दिन कोरोना के 500 से लेकर 900 मरीज पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। प्रदेश में पिछले 1 महीने से भी कम समय के भीतर कोरोना के नए मामलों में कई गुना तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इससे गुरुवार तक सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 5000 के करीब पहुंच गया है। अकेले कांगड़ा जिले में कोरोना के 1160 सक्रिय मरीज हैं। मंडी में 927, शिमला में 721, चंबा में 365, हमीरपुर में 357, बिलासपुर में 303, कुल्लू में 274, ऊना में 214, सिरमौर में 219, सोलन में 198, किन्नौर में 92 और लाहौल स्पीति में कोरोना के 41 एक्टिव मरीज हैं। कोरोना संक्रमण से ठीक होने की दर में गिरावट के चलते इसका रिकवरी रेट भी गिरकर 96.94% पर पहुंच गया है। NHM के मिशन निदेशक हेमराज बेरवा ने कहा कि पिछले 3 दिन में प्रदेश में कोरोना के 2700 नए मरीज मिलने से पॉजिटिविटी रेट 12% से बढ़कर 17% पर पहुंच गया है। उन्होंने लोगों से कोविड नियमों का सख्ती से अनुपालन करने की अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया

गढ़शंकर, 17 सितम्बर: आज भारतीय जनता पार्टी के गढ़शंकर  मंडल की ओर से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 74वां जन्मदिन मनाया गया। पार्टी कार्यालय दाना मंडी गढ़शंकर में  एक संक्षिप्त समागम आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वनमित्र भर्ती के चलते 6 फरवरी को पंजोआ से बडूही तक रोड़ रहेगा बंद : जिला दंड़ाधिकारी जतिन लाल ने जारी किए आदेश

ऊना, 3 फरवरी – जिला दंड़ाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 116 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं कि 6 फरवरी को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

₹500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई : 3 आरोपी गिरफ्तार, 12 दिन की रिमांड

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के चर्चित 500 करोड़ रुपये से अधिक के क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रीराम रथ यात्रा का नौवें दिन झाड़माजरी , बरोटीवाला में जगह जगह भव्य स्वागत

बद्दी 18 जनवरी (तारा) : रथ यात्रा अभियान के नौवें दिन भव्य श्री राम ज्योति रथ यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में अयोध्या से आई पवित्र ज्योति का...
Translate »
error: Content is protected !!