हिमाचल का इतिहास, अर्थ-व्यवस्था, बोलियां, राजनीति और व्यंजन छठी से आठवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में होेंगे शामिलः रोहित ठाकुर

by
एएम नाथ। शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित बैठक में छठी से आठवीं कक्षा की पुस्तकों में बदलाव एवं सुधार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इन पुस्तकों में हिमाचल प्रदेश से संबंधित भौगोलिक, सामाजिक, ऐतिहासिक, लोक सांस्कृतिक मूल्यों, अर्थ-व्यवस्था और राजनीति आदि महत्त्वपूर्ण मुद्दों को छठी, सातवीं एवं आठवीं कक्षा के पाठ्यक्रमों में शामिल करने पर गहनता से विचार विमर्श किया गया।
रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के प्रागैतिहासिक काल से लेकर हिमाचल के निर्माण तक, यहां की बोलियों, व्यंजनों, स्वतंत्रता सेनानियों, कारगिल विजेताओं, सैनिकों, हिमाचल के समक्ष चुनौतियां, अर्थ-व्यवस्था, राजनीति आदि विषयों पर रोचक जानकारी एवं तथ्यों का किताबों में समावेश किया जाएगा। इस जानकारी को एक माह के भीतर अंतिम रूप दिया जाएगा ताकि इन्हें शीघ्र प्रकाशित किया जा सके। शैक्षणिक सत्र 2027-28 से नए पाठ्यक्रम की इन किताबों को स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई के लिए उपयोग में लाया जाएगा।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर आधारित जानकारी और तथ्यों को जानने से विद्यार्थियों में विशलेष्णात्मक सोच और गहराई से जानने की जिज्ञासा जागृत होगी तथा भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सहायक सिद्ध होगी।
शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में छठी से आठवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में बदलाव और सुधार के लिए एक कमेटी गठित की गई है, जिसकी नियमित अंतराल में बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इस कमेटी में शिक्षा सचिव, हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड और एससीईआरटी के प्रतिनिधि तथा सहायक प्रो. आदि शामिल हैं।
बैठक में सचिव शिक्षा राकेश कंवर, राज्य परियोजना निदेशक सम्रग शिक्षा राजेश शर्मा, सचिव शिक्षा बोर्ड अंकुश शर्मा, निदेशक उच्च शिक्षा सुनिता सिंह और प्रिंसिपल एससीईआरटी डॉ. रितु शर्मा सोनी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुकदमा दर्ज : दूसरे दोस्त के साथ पत्नी पर शारीरिक संबंध बनाने और पत्नियों की अदला बदली करने वाले समूह में पत्नी को जोड़ने का दबाव बनाया

मेरठ। अमेरिका के कैलिफोर्निया में पत्नियों की अदला बदली करने वाले समूह में पत्नी को जोड़ने का दबाव बनाया गया। दंपती के साथ ही दोस्त को भी रूम का हिस्सेदार बनाकर रखा गया। इतना ही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘माय हिमाचल, माय जर्नी’ पुस्तक का राज्यपाल ने विमोचन किया

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोकभवन में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. श्रीकांत बाल्दी द्वारा लिखित पुस्तक ‘माय हिमाचल, माय जर्नी’ का विमोचन किया। यह पुस्तक डॉ. श्रीकांत बाल्दी की प्रशासनिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि, उपायुक्त कार्यालय में रखा गया मौन*

रोहित जसवाल।  ऊना, 25 अप्रैल. पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय ऊना में अधिकरियों-कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेडिकल कॉलेज में रैगिंग :रैगिंग में शामिल 2 स्टूडेंट्स को एक-एक साल के लिए निष्कासित -1-1 लाख रुपए का जुर्माना, दो अन्य छात्र 6 महीने के लिए निष्कासित -50-50 हजार रुपए का जुर्माना

एएम नाथ। कांगड़ा : टांडा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामले में सीनियर ट्रेनी डॉक्टरों पर रैगिंग के आरोप लगे है। एंटी रैगिंग कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज प्रबंधन ने चार...
Translate »
error: Content is protected !!