हिमाचल की संस्कृति को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : अनिरुद्ध सिंह

by

जुन्गा दशहरा महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में ग्रामीण विकास मंत्री ने की शिरकत; अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार, अग्निशमन उपकेंद्र और स्कूल को सीबीएसई से जोड़ने का किया ऐलान

एएम नाथ। जुन्गा (शिमला), 23 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत को सुरक्षित रखकर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। मेले और त्योहार हमारी सांस्कृतिक पहचान के साथ-साथ आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करते हैं। यह बात ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने जुन्गा मेला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय दशहरा महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि कही।May be an image of one or more people, dais and text

20 से 22 अक्टूबर तक आयोजित इस महोत्सव में अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और संवर्धित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रदेश सरकार इस दिशा में आवश्यक सहयोग दे रही है। उन्होंने कहा कि जुन्गा का दशहरा महोत्सव असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक होने के साथ-साथ सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश भी देता है।

जुन्गा अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पहल पर जुन्गा अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर उपचार के लिए शिमला न जाना पड़े। उनके अनुसार, वर्ष 2026 में अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने, ब्लड बैंक शुरू करने, लिफ्ट की समस्या दूर करने तथा आधुनिक उपकरणों से युक्त ओपीडी और पब्लिक हेल्थ यूनिट जैसी सुविधाओं के विस्तार के कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं। इसके लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्रक्रिया और तकनीकी कर्मचारियों की कमी दूर करने पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस करने में समय लग सकता है, लेकिन सरकार स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है।May be an image of one or more people and crowd

जुन्गा में खुलेगा अग्निशमन उपकेंद्र, स्कूल बनेगा सीबीएसई बोर्ड का हिस्सा

अनिरुद्ध सिंह ने क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही अग्निशमन केंद्र की मांग पर कहा कि जुन्गा में जल्द अग्निशमन उपकेंद्र खोलने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने स्थानीय प्रतिनिधियों से इसके लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।

उन्होंने यह भी कहा कि आगामी वर्ष से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुन्गा को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के अधीन किया जाएगा। इन घोषणाओं से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और शिक्षा सुविधाओं को बेहतर बनाने की उम्मीद है।

प्रदेश के प्रमुख अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए चिकित्सा संस्थानों में आधुनिक तकनीक और उपचार सुविधाओं का विस्तार कर रही है। शिमला के अटल सुपर स्पेशियलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना, आईजीएमसी शिमला, टांडा और हमीरपुर सहित विभिन्न संस्थानों में सुविधाएं बेहतर बनाई जा रही हैं। इसी दिशा में जुन्गा अस्पताल को भी सुदृढ़ करने के प्रयास किए जा रहे हैं।May be an image of one or more people and crowd

कबड्डी, कुश्ती और स्टार नाइट ने बांधा समां

तीन दिवसीय दशहरा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र रहीं। कबड्डी और कुश्ती मुकाबलों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के खिलाड़ियों तथा पहलवानों ने भाग लिया। स्टार नाइट में हिमाचली कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनोरंजन किया।

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सीमा सेन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और जुन्गा क्षेत्र की स्वास्थ्य, सड़क, पंचायत तथा सुरक्षा संबंधी मांगें उनके समक्ष रखीं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, तहसीलदार जुन्गा कार्तिकेय शर्मा, नायब तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर, जुन्गा पंचायत प्रधान राम लाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश कौशल, ब्लॉक कांग्रेस कसुम्पटी अध्यक्ष अशोक ठाकुर, नशा निवारण बोर्ड उपाध्यक्ष संजय भारद्वाज, जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश, पंचायत समिति अध्यक्ष ताराचंद ठाकुर, नगर निगम शिमला के पार्षद नरेंद्र ठाकुर, पूर्व प्रधान बलदेव पुरी और उपप्रधान जुन्गा ईश्वर सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना के तहत पात्र उम्मीदवार करें आवेदन : तीन लाख रूपए की आर्थिक सहायता से बनेगा वाल्मीकि समुदाय के सफाई कर्मियों स्थायी आशियाना -DC राहुल कुमार

बिलासपुर, 16 जनवरी: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना-2024 के माध्यम से वाल्मीकि समुदाय के सफाई कर्मियों और वंचित वर्गों को आवास सुविधा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीसी ने एससी-एसटी अत्याचार निवारण एवं राष्ट्रीय न्यास अधिनियम के क्रियान्वयन की समीक्षा की

रोहित जसवाल।  ऊना, 30 मार्च. अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने सोमवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम तथा राष्ट्रीय न्यास अधिनियम, 1999 के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें लीं। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति की गिरने से मौत : कुन्हा के पास पैर फिसलने से हादसा, मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

एएम नाथ। चम्बा :  चंबा जिले में शादी समारोह से लौट रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय चमन लाल निवासी...
हिमाचल प्रदेश

पैशनधारकों को पैशन पुनर्निर्धारण हेतु कोष कार्यालय आने की नहीं जरुरत – विशाल रघुवंशी

ऊना, 24 मार्च – जिला के पैशनधारक की पैन्शन का पुनर्निर्धारण जिला कोष कार्यालय स्तर पर नहीं किया जा रहा और न ही किसी भी पैंशनधारक को पैंशन निर्धारण हेतु ज़िला कोष कार्यालय में...
Translate »
error: Content is protected !!