हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर के वार्षिक समारोह की राज्यपाल ने अध्यक्षता की …दंत चिकित्सा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक खोल रही नए अवसरः राज्यपाल

by
मंडी, 6 मई । राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता आज हिमाचल डेंटल कॉलेज, सुंदरनगर के वार्षिक दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं को ज्ञान, कौशल और नवाचार के साथ आगे बढ़ना होगा। युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी पूंजी है और यदि युवा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं तो भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र बनाया जा सकता है।May be an image of smiling and text that says "Himachal Dental College welcomes 4a ም RamA"
राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल डेंटल कॉलेज, सुंदरनगर प्रदेश का अग्रणी दंत चिकित्सा संस्थान है, जिसने शिक्षा, शोध, सामुदायिक सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि दंत स्वास्थ्य समग्र स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण आधार है और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े युवाओं की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने पेशे में उत्कृष्टता के साथ-साथ सेवा, संवेदनशीलता और नैतिकता को भी जीवन का हिस्सा बनाएं।May be an image of dais and text
श्री गुप्ता ने कहा कि आधुनिक तकनीक, डिजिटल नवाचार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से दंत चिकित्सा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने संस्थान द्वारा ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में लगाए जा रहे निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविरों, नो-टोबैको जागरूकता अभियानों और सामुदायिक सेवा कार्यक्रमों की सराहना भी की।
उन्होंने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान की पहचान केवल उसकी अकादमिक उपलब्धियों से नहीं, बल्कि समाज के प्रति उसके योगदान से भी होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हिमाचल डेंटल कॉलेज भविष्य में भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में निरंतर कार्य करता रहेगा।May be an image of one or more people
इस अवसर पर राज्यपाल ने शैक्षणिक और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। बीडीएस एवं एमडीएस पाठ्यक्रमों में विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। शैक्षणिक उपलब्धियों में बीडीएस प्रथम वर्ष की अधारिका गुप्ता (विश्वविद्यालय प्रथम), सुहानी कश्यप (विश्वविद्यालय तृतीय), बीडीएस द्वितीय वर्ष की निशिता गुप्ता (कॉलेज प्रथम एवं विश्वविद्यालय तृतीय), तृतीय वर्ष की अक्षिता जोशी (विश्वविद्यालय द्वितीय), वसुंधरा (विश्वविद्यालय चतुर्थ), अक्षत (विश्वविद्यालय पंचम स्थान), अंतिम वर्ष के प्रशांत (विश्वविद्यालय प्रथम), जागीशा (विश्वविद्यालय द्वितीय) तथा सारा पुरी (विश्वविद्यालय चतुर्थ) सहित अनेक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। एमडीएस प्रथम वर्ष की परीक्षा में डॉ. नित्या सहगल (ऑर्थाेडोंटिक्स), डॉ. नियति (पेडोडोंटिक्स), डॉ. हरनूर (एंडोडोंटिक्स) एवं डॉ. अनन्या (पेरिओडोन्टिक्स) ने विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया। एमडीएस अंतिम वर्ष की परीक्षा में डॉ. भूमिका (पेरिओडोन्टिक्स) एवं डॉ. उर्वशी सोलंकी (ऑर्थाेडोंटिक्स) ने विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया ।May be an image of dais and text
इसके अतिरिक्त खेल उपलब्धियों में डॉ. सुशांत कौशल, अंजिका ठाकुर, वंशीता, आकाश परमार, देवांश तथा बैडमिंटन युगल विजेता डॉ. साहिल ठाकुर और अनुराग सहित कई विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
राज्यपाल ने महाविद्यालय की आधुनिक नई डेंटल वैन सेवा का शुभारंभ भी किया, जो ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में दंत स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।May be an image of one or more people and text
संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. बलजीत सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि कॉलेज वर्ष 1993 से दंत उपचार, आपके द्वार योजना के तहत सामुदायिक आउटरीच शिविरों का आयोजन कर रहा है। पिछले वर्ष संस्थान द्वारा 46 शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 6000 से अधिक लोगों की जांच की गई तथा 800 से अधिक मरीजों का उपचार आधुनिक डेंटल वैन में किया गया।May be an image of hospital and text
उन्होंने बताया कि संस्थान को सामुदायिक सेवा एवं आउटरीच गतिविधियों के लिए वर्ष 2025 में इंडियन डेंटल एसोसिएशन द्वारा ‘कम्युनिटी सर्विस एंड आउटरीच’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा ‘इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ डेंटिस्ट्स’ द्वारा भी संस्थान को सामुदायिक एवं मानवतावादी सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
निदेशक डॉ. अनिल सिंगला ने राज्यपाल और गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. विकास जिंदल ने आभार प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर विधायक राकेश जम्वाल, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार, हिमाचल डेंटल कॉलेज की चेयरपर्सन संतोष गुप्ता, निदेशक डॉ. अनिल सिंगला, डॉ. विकास जिंदल, प्रधानाचार्य डॉ. बलजीत सिंह और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिले को ओडीएफ से ओडीएफ प्लस करने के पहले चरण का कार्य 31 दिसंबर तक किया जाए पूरा: कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने सालिड, लिक्विड व प्लास्टिक वेस्ट मैनेजेंट संबंधी कार्यों की समीक्षा की होशियारपुर, 02 दिसंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला होशियारपुर को ओ.डी.एफ(खुले में शौच मुक्त) से ओ.डी.एफ प्लस करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निपटारे के दिए निर्देश

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाला है प्रदेश सरकार का वर्ष 2026-27 का बजट : राजेश धर्माणी एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 03 अप्रैल : नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

असत्य को सत्य से डरने की आवश्यकताः डीसी

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बोले उपायुक्त राघव शर्मा कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए रिटायर्ड डीआईजी आरएम शर्मा ऊना, 16 नवंबर: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आर्ट ऑफ लिविंग हिमाचल प्रदेश में ऑस्टियोपैथी कॉलेज स्थापित करने के लिए उत्सुकः श्री श्री रविशंकर

मुख्यमंत्री ने शीतला माता मंदिर में श्री श्री रविशंकर के साथ की  पूजा-अर्चना एएम नाथ। पालमपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के पालमपुर के निकट गुजरेहड़ा स्थित पंजपीरी शीतला...
Translate »
error: Content is protected !!