हिमाचल प्रदेश के लिए केंद्रीय बजट में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मांगा विशेष आर्थिक पैकेज

by

शिमला, 22 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार से केंद्रीय बजट में हिमाचल प्रदेश के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा करने का आग्रह किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने यह मांग उठाई है। उन्होंने सोमवार को एक बयान में कहा कि मैदानी इलाकों की अपेक्षा पहाड़ी इलाकों में किसी भी निर्माण व उसके विस्तार कार्य में लागत अधिक आती है लिहाजा इन क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिये पहाड़ी इलाकों को बजट में विशेष प्रावधान किया जाना चाहिए।

प्रतिभा सिंह ने विशेष आर्थिक मदद की मांग उठाते हुए कहा कि गत साल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा में 12 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त प्रदेश की कांग्रेस सरकार को 70 हजार करोड़ से अधिक का ऋण व 10 हजार करोड़ से अधिक की देनदारियां पूर्व भाजपा सरकार से विरासत में मिली है, ऐसे में केंद्र सरकार को दिल खोलकर प्रदेश की आर्थिक मदद करनी चाहिए।

प्रतिभा सिंह ने केंद्र सरकार से प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए भी विशेष पैकेज जारी करने की मांग उठाई और कहा कि इससे प्रदेश के आत्मनिर्भर बनने व बढ़ती बेरोजगारी दूर करने में मदद मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस बार के बजट में हिमाचल प्रदेश के लिये रेल लाइन के अतिरिक्त कोई बड़ी सौगात की घोषणा होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बाग़ीपुल में मशीनें बढ़ाए तेज करे तलाशी अभियान : जयराम ठाकुर

प्रभावी के बजाय प्रभावितों को मिले आपदा रहता के तहत सहयोग बंज़ार के सोज़ा में माँ के नाम लगाया जयराम ठाकुर ने बूटा एएम नाथ। कुल्लू : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आनी विधानसभा...
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक आपदा संबंधी विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा राठौर ने की राज्यपाल से

शिमला :  कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रवक्ता और ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने राजभवन जाकर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भी मुलाकात की। राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर राठौर ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डोडरा क्वार से मरीज किया एअर लिफट :पीजीआई में करवाया एडमिट

85 वर्षीय धर्मी अंधरग की वजह से नाजुक स्थिति में बर्फबारी के दौरान एयरफोर्स के 02 हेलीकॉप्टर से ली मदद एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रयासों से जिला शिमला के दुर्गम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट स्पोर्टस एंड कल्चरल मीट-2025’ का शुभारम्भ किया…कहा सभी जिलों के प्रमुख स्कूलों में सरकार करवाएगी बच्चों का दाखिला , बेटी पढ़ाओ सिर्फ नारा नहीं, यह मेरा व्यक्तिगत मिशन: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बाल दिवस के अवसर पर रिज शिमला में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट स्पोर्टस एंड कल्चरल मीट-2025’ का शुभारम्भ किया। इसका आयोजन पुलिस एवं...
Translate »
error: Content is protected !!