हिमाचल प्रदेश निर्वाचन आईकॉन जसप्रीत पाल ने चंबा में जागरूक किए मतदाता

by
एएम नाथ। चम्बा :   हिमाचल प्रदेश निर्वाचन आइकॉन जसप्रीत पाल ने 28 मई को चंबा विधानसभा क्षेत्र में साइकिल यात्रा द्वारा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए 1 जून 2024 को मतदान करने की अपील की। इस दौरान जसप्रीत पाल साइकिल द्वारा बनीखेत से लेकर चंबा तक विभिन्न गांवों व कस्बों से होते हुए जिला मुख्यालय  चंबा पहुंचे जहां पर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश  रेपसवाल ने उनका स्वागत किया व उन्हें सम्मानित किया। जसप्रीत पाल ने  बनीखेत से चंबा सड़क मार्ग के विभिन्न स्थानों पर लोगों को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के संबंध में मतदान का महत्व समझाते हुए मतदान करने बारे संदेश दिया। इस अवसर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चनेड तथा मिलेनियम निजी महाविद्यालय चनेड में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए जहां पर प्रदेश आईकॉन जसप्रीत पाल का गर्म जोशी से स्वागत किया गया।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार जिला चंबा में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए जिला वह उपमंडल स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मथुरा मतदाता जागरूकता अभियान की कड़ी में प्रदेश निर्वाचन आईकॉन जसप्रीत पाल का जिला चंबा में साइकिलिंग द्वारा तीन दिवसीय प्रभास कार्यक्रम निश्चित हुआ था जिसके अनुसार 27 मई को उन्होंने जिला कांगड़ा की तरफ से आते हुए चंबा जिला के भटियात विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया जहां पर तहसीलदार सिंहुता सुरेंद्र चौधरी द्वारा उनका स्वागत किया गया तथा उन्हें सम्मानित किया गया था इसके अलावा  जसप्रीत पाल 29 मई को भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर मतदाताओं को जागरूक करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ब्यास नदी फंसे 55 लोगों को सुरक्षित निकाला : रात भर चला बचाव अभियान, एसडीएम डीएसपी टीम सहित डटे रहे

एनडीआरएफ ने भी की मदद, नदियों के किनारे नहीं जाने की दी हिदायतें धर्मशाला, 18 जुलाई। इंदौरा उपमंडल के घंडारा तथा म्यानी में ब्यास नदी में फंसे लोगों को भारी मशक्कत के साथ रात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पलासला पंचायत में अधोसंरचना को मिली नई पहचान, मंत्री राजेश धर्मानी ने 33 लाख रुपये की लागत से बने पंचायत भवन का किया लोकार्पण

एएम नाथ।  बिलासपुर ।  ग्राम पंचायत पलासला में विकास को नया आयाम देते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने 33 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए पंचायत भवन का विधिवत लोकार्पण किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

120 लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पैन्शन के स्वीकृति पत्र सतपाल सत्ती ने किए वितरित

ऊना :25 जुलाई : छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने रविवार देर सायं ग्राम पंचायत बहडाला में 120 लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पैन्शन के स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

आचार्य रामानन्द, सतपुरुष कबीर तथा सतगुरु गायोंवालों की मूर्तियाँ की गईं स्थापित : सतगुरु वेदांत आचार्य स्वामी चेतना नंद जी महाराज भूरीवालियां गद्दीनशीन जी के मार्गदर्शन में सुबह भोर में एक विशाल शोभा यात्रा का भी किया गया आयोजन

गढ़शंकर : सतगुरु ब्रह्म सागर भूरीवाले गुरुगद्दी परंपरा गरीबदासिया संप्रदाय के लालपुरी भवानीपुर धाम में की मूर्ति स्थापना समारोह आज बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सतगुरु वेदांत आचार्य स्वामी चेतना नंद...
Translate »
error: Content is protected !!