हिमाचल प्रदेश में बदलेगा मौसम : तीन दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना, कई इलाकों में अलर्ट जारी

by

23 जनवरी को भारी हिमपात की चेतावनी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है, जिससे लंबे समय से चले आ रहे सूखे से राहत मिलने की उम्मीद है। मंगलवार को प्रदेश की ऊंची चोटियों के साथ-साथ बारालाचा, कुंजुम और रोहतांग दर्रों में हल्का हिमपात दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 22 से 24 जनवरी तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, भारी वर्षा और हिमपात को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। 21 जनवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि 22 जनवरी की रात से 24 जनवरी की सुबह तक व्यापक बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसको लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 23 जनवरी को चंबा, कुल्लू, किन्नौर और लाहुल-स्पीति के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही मनाली, शिमला, कुफरी, नारकंडा, नालदेहरा और सोलंग वैली में भी हिमपात की संभावना जताई गई है।
ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी जिलों में ठंडा दिन रहने की चेतावनी दी गई है। इसके बाद 26 और 27 जनवरी को भी भारी बारिश और हिमपात की संभावना बनी हुई है।
भारी वर्षा और बर्फबारी के कारण दिन के तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून से संबंधित तैयारियों बारे जिला मुख्यालय चंबा में बैठक आयोजित : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बैठक की अध्यक्षता

 विभागीय अधिकारियों को दिए गए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश एएम नाथ। चम्बा :  मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदा व ख़तरे से संबंधित तैयारियों के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में बैठक आयोजित की गई।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 प्वाइंट्स में समझें – भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में मची तबाही, अब तक क्या-क्या हुआ

नई दिल्ली। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बौखला पाकिस्तान ने गुरुवार रात राजस्थान, जम्मू कश्मीर पंजाब सहित कई राज्यों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने सटीकता से सभी मिसाइल और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ED का दावा : जेल के अंदर एक स्विमिंग पूल की मांग कर रहे जेल के अंदर एक स्विमिंग पूल की मांग कर रहे

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के जेल के अंदर एक स्विमिंग पूल की मांग कर रहेकी अंतरिम मेडिकल जमानत की अवधि बढ़ाने का विरोध करते हुए ED ने दावा...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रक्तदान महादान: न्यू सेक्रेटेरिएट में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, चीफ सेक्रेटरी प्रेरणा पुरी ने किया सम्मान

पुनीत महाजन | चंडीगढ़, 30 जून :  न्यू सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग, चंडीगढ़ में चंडीगढ़ रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ चंडीगढ़ प्रशासन की इंजीनियरिंग...
Translate »
error: Content is protected !!