हिमाचल में 7 HAS अफसरों के तबादले : ओशीन शर्मा सहित 4 अधिकारियों को कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने के आदेश

by

दीक्षित राणा एसी कम तहसीलदार चंबा होंगे

एएम नाथ। शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने हाल ही में सात एचएएस अधिकारियों के तबादलों की घोषणा की है। इस निर्णय के तहत, कई अधिकारियों को नई नियुक्तियाँ दी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए हैं।
अभिषेक बरवाल एसी कम बीडीओ पूह से एसी कम तहसीलदार परागपुर, कुनिका एसी कम बीडीओ कोटखाई से एसी कम तहसीलदार झंडूता, दीक्षित राणा एसी कम बीडीओ काजा से एसी कम तहसीलदार चंबा, विपन कुमार एसी कम बीडीओ घुमारवीं से एसी कम तहसीलदार संधोल, चिराग शर्मा एसी कम बीडीओ संगड़ाह से एसी कम तहसीलदार सलूणी, अमनदीप सिंह एसी कम बीडीओ आनी से एसी कम तहसीलदार इंदौरा व पूजा अधिकारी एसी कम बीडीओ बड़ोल से एसी कम तहसीलदार कांगड़ा होंगी।
इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार ने ओशीन शर्मा सहित 4 एचएएस अधिकारियों को कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने के आदेश दिए हैं। ओशीन शर्मा, जो हाल ही में संधोल में तहसीलदार के पद पर कार्यरत थीं, ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियाँ बटोरी हैं। उन्हें जिला प्रशासन द्वारा सरकारी कार्यों से संबंधित नोटिस भी जारी किया गया है। ओशीन शर्मा के अलावा, आश्रय शर्मा, शिखा, और मोहित रत्न को भी कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने को कहा गया है। इन अधिकारियों की नई पोस्टिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उनकी अगली नियुक्तियों की घोषणा की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

तस्करों को नकेल डालने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम : मृत्युदंड और 10 लाख का जुर्माना, विधानसभा में विधेयक पेश

एएम नाथ । शिमला। हिमाचल सरकार ने नशा तस्करों पर पक्के तौर पर निकले डालने के लिए कड़ा कदम उठा लिया है। नशा पीड़ितों के पुनर्वास का जिम्मा भी सरकार उठाएगी। इस संबंध में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी एवं अर्ध-सरकारी ड्राइवर और क्लीनर संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : सरकारी एवं अर्ध-सरकारी ड्राइवर और क्लीनर संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर अपनी मांगों से सरकार को अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब जल स्त्रोत विभाग पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने समस्याओं सम्बन्धी पूर्व राज्यसभा सांसद खन्ना से की भेंट 

पंजाब सरकार द्वारा माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद पेंशन जारी न करने सम्बन्धी दी जानकारी होशियारपुर 1 सितम्बर :  पंजाब जल स्त्रोत विभाग पेंशनर्स एसोसिएशन के एक शिष्ट मंडल ने अपनी समस्याओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मृत व्यक्ति के नाम PMAY-G आवास मंजूर : पहली किस्त के 65 हजार रुपये भी जारी , पंचायत सचिव निलंबित

एएम नाथ। चंबा। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) में मृत व्यक्ति के नाम आवास स्वीकृत करने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत सेईकोठी के तत्कालीन पंचायत सचिव प्रताप सिंह को निलंबित...
Translate »
error: Content is protected !!