हिमाचल में अनुकम्पा नौकरियां का इंतजार खत्म, सीएम सुक्खू ने किया बड़ा ऐलान

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में अनुकंपा के आधार पर नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए सरकार ने खुशखबरी दी है। विधानसभा के मानसून सत्र में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने का मुद्दा गूंजा।
विधायक जनक राज ने प्रश्नकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया। उन्होंने पूछा कि प्रदेश में अनुकंपा के आधार पर नौकरी के कितने मामले लंबित हैं? सरकार ने कितने अभ्यर्थियों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी है? इसके जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि प्रदेश में अनुकंपा के आधार पर नौकरी के 1415 मामले लंबित हैं। ये मामले विभिन्न सरकारी विभागों में 30 नवंबर 2023 तक लंबित हैं। नौ महीने के अंदर भर्ती का वादा

इसके बाद सीएम ने कहा कि युवा बहनों और विधवा हो चुकी महिलाओं को अगले नौ महीने के भीतर अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी जाएगी। सरकारी सेवा के दौरान मृत कर्मचारियों के पात्र आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की सरकार की नीति के प्रावधानों के अनुसार प्रक्रिया जारी है। सरकार अनुकंपा के आधार पर पात्र आश्रितों को नौकरी देने का पूरा प्रयास कर रही है। इसके लिए चार सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी गठित की गई है।

करुणामूलक नौकरियों पर सीएम ने दिए आंकड़े : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 1 जनवरी 2023 से 30 नवंबर 2023 तक 180 अभ्यर्थियों को करुणामूलक आधार पर नौकरी दी गई है। इनमें से 38 अभ्यर्थी तृतीय श्रेणी और 142 चतुर्थ श्रेणी में कार्यरत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि करुणामूलक आधार पर नौकरियों के लंबित 1415 मामलों में से तृतीय श्रेणी के 679 और चतुर्थ श्रेणी के 636 मामले लंबित हैं। वह सब-कमेटी से सभी विधायकों से सुझाव लेने को कहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत कक्कड़ में दी कानूनी जानकारियां : मुफ्त कानूनी सहायता योजना का लाभ उठाएं पात्र लोग: अनीष कुमार

हमीरपुर 09 नवंबर। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने वीरवार को ग्राम पंचायत कक्कड़ में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित किया, जिसकी अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव अनीष कुमार ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

असली चीते के पसीने छुड़ा दिये थे बॉलीवुड के “ही-मैन” धर्मेंद्र ने…खतरनाक स्टंट से था प्यार

बॉलीवुड एक बड़े सितारे को आज खो चुका है. 24 नवंबर को धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. लंबे समय से वो सांस की परेशानी से जूझ रहे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कीमत 1 करोड : उम्र 28 महीने, कद 67 इंच और 3 टाइम खास डाइट. कुरुक्षेत्र पशु मेले में आया ‘प्रताप रूप….ऊपर से नीचे तक पूरा सफेद

कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में चल रहे पशु मेले में आया नुकरा नस्ल का घोड़ा ‘प्रताप रूप’ सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. पंजाब के संगरूर जिले से आया प्रताप रूप सिर से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वक्फ (संशोधन) विधेयक – 2024 की JPC बैठक में जोरदार हंगामा : विपक्षी दलों ने किया वॉकआउट

दिल्ली : वक्फ (संशोधन) विधेयक – 2024 पर विचार- विमर्श करने के लिए बुलाई गई जेपीसी की बैठक में सोमवार को भी जबरदस्त हंगामा हुआ। विपक्षी दलों के सांसदों ने आरोप लगाया कि बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!