हिमाचल में अब सहायक स्टाफ नर्स के 780 पदों पर होगी भर्ती

by

चार एचएएस समेत 22 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका, एचएएस को 1.77 लाख तक वेतन

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत की खबर है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के माध्यम से अब सहायक स्टाफ नर्स के कुल 780 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के तहत विभिन्न विभागों में 22 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
राज्य चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन के अनुसार 23 जुलाई को जारी विज्ञापन में पोस्ट कोड-26044 के तहत सहायक स्टाफ नर्स के 312 पद विज्ञापित किए गए थे। अब मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के निदेशालय से 468 अतिरिक्त पदों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसके बाद कुल पदों की संख्या बढ़कर 780 हो गई है। इन पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरा जाएगा।
इधर, लोक सेवा आयोग की प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के तहत इच्छुक अभ्यर्थी 25 अगस्त से 22 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद आवेदन लिंक निष्क्रिय हो जाएगा।
भर्ती के तहत हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा ग्रुप-ए के चार, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर के 10, जिला कोषाधिकारी का एक, जिला नियंत्रक का एक और तहसीलदार के छह पद शामिल हैं। एचएएस के चार पदों में अनारक्षित, एसटी, श्रवण बाधित तथा पूर्व सैनिक एससी वर्ग के पद शामिल हैं।
बीडीओ के 10 पदों में पांच अनारक्षित, एक पूर्व सैनिक, एक एसटी, दो ओबीसी और एक ईडब्ल्यूएस पद है। जिला कोषाधिकारी का पद ईडब्ल्यूएस तथा जिला नियंत्रक का पद दृष्टिबाधित अनारक्षित वर्ग के लिए निर्धारित है। तहसीलदार के छह पदों में तीन अनारक्षित, एक एससी और दो एसटी वर्ग के हैं।
एचएएस पद के लिए वेतनमान 56,100 से 1,77,500 रुपये, बीडीओ के लिए 53,600 से 1,70,100 रुपये, जिला कोषाधिकारी व जिला नियंत्रक के लिए 48,700 से 1,54,300 रुपये और तहसीलदार के लिए 46,000 से 1,46,500 रुपये निर्धारित है। सभी पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टिहरी में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरने से पिता-पुत्र की मौत

टिहरी:   जनपद टिहरी के कुमाल्डा क्षेत्र स्थित आनंद चौक के पास गुरुवार को एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे कार सवार पिता-पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीजफायर – भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर, गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला

भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए सहमत हो गए हैं। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शनिवार को इसकी पुष्टि कर दी। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 15:35...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बदले जाने की अटकलों पर विराम – केवल कार्यकारिणी अभी भंग की गई, प्रदेश अध्यक्ष को नहीं हटाया गया: 15 दिनों में बनेगी हिमाचल कांग्रेस की नई कार्यकारिणी, उसके बाद अध्यक्ष : रजनी पाटिल

शिमला, 01 मार्च । हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ दो दिनों तक गहन मंथन करने के बाद कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने इसके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

Una News सुबह 7 से सायं 3 बजे तक डलेंगी वोट …पंचायती राज चुनावों के लिए जिला ऊना पूरी तरह तैयार, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान को लेकर व्यापक प्रबंध

पहले चरण में 86 पंचायतों के लिए होगा मतदान,  मतदान के लिए पहचान पत्र या स्वीकृत दस्तावेज साथ लाना जरूरी – उपायुक्त रोहित जसवाल। ऊना, 25 मई। जिला ऊना में पंचायती राज संस्थाओं के...
Translate »
error: Content is protected !!