हिमाचल में आरटीआई अपील की वर्चुअल माध्यम से सुनवाई की होगी व्यवस्था – राज्य सूचना आयुक्त डॉ. एस.एस. गुलेरिया

by

मंडी, 25 नवंबर। राज्य सूचना आयुक्त डॉ. एस.एस. गुलेरिया ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई एक्ट) 2005 के तहत हिमाचल में आरटीआई अपील की वर्चुअल माध्यम से सुनवाई की व्यवस्था होगी। संभवतः अगले साल जनवरी महीने से अपीलार्थी की सुनवाई वर्चुअल माध्यम से करने की यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसके लिए राज्य सूचना आयोग विशेष सॉफ्टवेयर तैयार करा रहा है। इससे लोगों को घर द्वार पर सुविधा मिलने के साथ ही कार्यालयों के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी तथा उनके धन व समय की बचत होगी।
डॉ. गुलेरिया आज यहां सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रथम अपील प्राधिकारियों एवं जनसूचना अधिकारियों के ज्ञानवर्धन के लिए आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
राज्य सूचना आयुक्त ने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के प्रावधानों को प्रभावी तरीके से लागू करने पर बल देते हुए अधिनियम के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। विभिन्न मामलों में अलग अलग न्यायालयों द्वारा दिए गए निर्णयों को ध्यान में रखते हुए आरटीआई अधिनियम को लागू करने पर बल दिया। उन्होंने इस दौरान उपस्थित अधिकारियों की विभिन्न जिज्ञासाओं, शंकाओं का समाधान किया और आरटीआई अधिनियम से जुड़े विभिन्न पहलुओं को स्पष्ट किया। इसे लेकर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन भी दी गई।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मेलन जरूरी हैं ताकि जनसूचना अधिकारियों में आरटीआई एक्ट के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर जागरूकता एवं ज्ञान में बढ़ोतरी हो और कार्यों में पारदर्शिता, जिम्मेदारी और उत्तरदायित्व लाकर कानून का अधिक प्रभावशाली कार्यान्वयन तय हो।
डॉ. गुलेरिया ने कहा कि जनतंत्र में जनता को उन सभी निर्णयों की जानकारी होनी चाहिए जिनसे उनका जीवन प्रभावित होता है। उन्होंने कार्यालयों में कार्यालय मैनुअल के अनुरूप ऑफलाइन एवं ऑनलाइन रिकॉर्ड अपडेट रखने की जरूरत को रेखांकित करते हुए कहा कि इससे आरटीआई में सूचना देने में कठिनाई नहीं हागी।
वहीं, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए आरटीआई अधिनियम के प्रभावी कार्यान्वयन के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद, एसडीएम सदर मंडी ओम कांत ठाकुर, एसडीएम पधर सुरजीत संह, सहायक आयुक्त कुलदीप पटियाल, जिला राजस्व अधिकारी हरीश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का ज़ोनल कार्यालय डिनोटिफाई

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए धर्मशाला में पिछले 30 वर्षों से चल रहे खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के ज़ोनल कार्यालय को डिनोटिफाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोविड वॉरियर्स को दी गई तीन माह की एक्सटेंशन खत्म : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मांग की कि प्रदेश सरकार कोविड वारियर की सेवाएं तत्काल बहाल कर उनका लंबित वेतन जारी करें

शिमला/कांगड़ा : हिमाचल के अस्पतालों में सेवाएं दे रहे कोविड वॉरियर्स को दी गई तीन माह की एक्सटेंशन खत्म हो गई है। सरकार ने इनको 30 सितंबर तक की एक्सटेंशन दी थी, इसके साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC बोले नशा तस्कर किसी भी सूरत में बचने न पाएं : DC जतिन लाल का ‘नशा मुक्त ऊना’ बनाने के लिए सभी के समन्वित प्रयासों पर बल

ऊना, 20 अप्रैल – उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी के समन्वित प्रयासों पर बल दिया है। उन्होंने पुलिस, चिकित्सा, शिक्षा और समाज कल्याण समेत संबंधित विभागों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बारिश कम लेकिन नुक़सान बहुत हुआ, प्रभावितों के साथ खड़े हैं प्रदेश के लोग, लोगों की जाने गई, घर, पशुशाला, खेत बाग बह गए, संपर्क मार्ग टूटे – प्रधानमंत्री ने पूरा भरोसा दिया है कि ज़्यादा से ज़्यादा मदद करेंगे : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने ज़िला कुल्लू के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, आपदा प्रभावितों से मिले एएम नाथ। कुल्लू :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कुल्लू ज़िला के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर...
Translate »
error: Content is protected !!