हिमाचल में कुल्फी बना देने वाली ठंड : पारा -10.8°C तक पहुंचा, कोहरे का येलो अलर्ट ….ताबो में टूटा रिकॉर्ड, 22 शहरों में 5 डिग्री से नीचे पारा

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश इस समय भीषण शीतलहर की चपेट में है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक हाड़ कंपाने वाली ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के ताबो में इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान -10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ताबो के साथ-साथ प्रदेश के कई अन्य ऊँचाई वाले क्षेत्रों में नदियाँ और प्राकृतिक जल स्रोत जमने लगे हैं।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, ताबो में सोमवार के -10.2 डिग्री के मुकाबले मंगलवार को पारा और गिरकर -10.8 डिग्री तक पहुंच गया। केवल ताबो ही नहीं, बल्कि राज्य के 22 प्रमुख स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि कुफरी (0.1 डिग्री) और सोलन (0.2 डिग्री) में पारा जमाव बिंदु के बिल्कुल करीब पहुंच चुका है। कुकुमसेरी में -7.1 और कल्पा में -3.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है, जिससे जनजातीय क्षेत्रों में जीवन बेहद कठिन हो गया है।
—————————
कोहरे का ‘कहर’ और ऊना में भीषण सड़क हादसा

जहाँ ऊँचाई वाले क्षेत्रों में सूखी ठंड और पाला गिर रहा है, वहीं मैदानी जिलों में घने कोहरे ने मुसीबतें बढ़ा दी हैं। ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जैसे जिलों में सुबह के समय दृश्यता शून्य के करीब पहुंच रही है।
इसी कोहरे के कारण मंगलवार सुबह ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा के बडूही बाजार में एक भयानक सड़क हादसा हुआ। गुजरात नंबर की एक स्कॉर्पियो, जिसमें 5 पर्यटक सवार थे और कश्मीर से मनाली की ओर जा रहे थे, कोहरे के कारण तीखे मोड़ को नहीं देख पाई। अनियंत्रित होकर गाड़ी सड़क किनारे सीमेंट की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे सभी पाँचों यात्रियों की जान बच गई।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, आगामी 10 जनवरी तक सात जिलों – ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर में सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्यटकों और स्थानीय चालकों को सलाह दी गई है कि वे कोहरे के दौरान वाहनों की गति धीमी रखें और फॉग लाइट का प्रयोग करें।
हालाँकि, विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 7 से 12 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम मुख्यतः साफ रहेगा और धूप खिलेगी, लेकिन बर्फीली हवाओं के कारण शीतलहर का प्रकोप कम नहीं होगा। मंगलवार को ऊँची चोटियों पर हल्की बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरीश राणा की मुक्ति का पहला कदम… हरीश राणा के खाने और सांस लेने के पाइप हटे, AIIMS में पैसिव यूथेनेशिया की प्रक्रिया जारी : अब आगे क्या?

नई दिल्ली : 13 सालों से जिंदा लाश बनकर जी रहे हरीश राणा अब अपनी मुक्ति की ओर है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पैसिव यूथेनेशिया के लिए उन्हें दिल्ली के एम्स में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री द्वारा हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने वाली योजनाएं बंद करना शर्मनाक : जयराम ठाकुर

जो योजनाएं हिमाचल के लोगों का जीवन बदल रही थी उसका बजट रोका जा रहा है पुष्प क्रांति, स्वावलंबन जैसी दर्जनों योजनाएं थी आत्म निर्भर हिमाचल का रोड मैप एएम नाथ। शिमला :  शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार प्रत्येक बच्चे तक गुणात्मक शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध – हर्षवर्द्धन चौहान

एएम नाथ। सोलन : उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक बच्चे तक गुणात्मक शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। हर्षवर्द्धन चौहान आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रलय की घड़ी में अपने प्रभावित जनों के बीच में हूं : सांसद डा. राजीव भारद्वाज

कहा, चम्बा, भरमौर, भटियात व डलहौजी विधानसभा क्षेत्रों में बहुत अधिक नुकसान हुआ एएम नाथ। चम्बा :  पिछले कुछ दिनों की भारी बरसात से जिला चम्बा में जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। विशेषत चम्बा, भरमौर,...
Translate »
error: Content is protected !!