हिमाचल में थम सकते हैं 108 व 102 एम्बुलेंस के पहिए : यूनियन ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

by
एएम नाथ। शिमला :    हिमाचल प्रदेश में 108 व 102 एंबुलेंस यूनियन हड़ताल पर जा सकती है। यूनियन के अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने बताया कि यूनियन ने सरकार से न्यूनतम वेतन को लेकर कई बार मांग उठाई है लेकिन इसे अनसुना किया गया है।
उन्होंने कहा है कि 24 घंटे के अंदर अगर उनकी मांग पर गौर नहीं किया जाता है तो वह मजबूरन 24 घंटे की हड़ताल पर जाएंगे।  108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष पूर्ण चंद ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार में भी अपनी मांगों को लेकर यूनियन ने हड़ताल की जिसके बाद कंपनी को हटा दिया गया।
वर्तमान में कंपनी न्यूनतम वेतन देने के लिए फॉर्म 5 मांग रही है लेकिन सरकार इसे नहीं दे रही है,जिससे कर्मचारी काफी परेशान हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से मिले हैं।
उन्होंने एनएचएम को बैठक करने के लिए कहा था लेकिन एक महीने बाद भी उनकी मांगों को लेकर कुछ नहीं हुआ है।   अथॉरिटी ने उनका न्यूनतम वेतन 17235 रुपए तय किया है लेकिन उन्हें साढे 13500 ही मिल रहे हैं। प्रदेश में 1800 के करीब कर्मचारी है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सभी विषयों को जानते हैं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उनके समक्ष भी यह विषय कई बार उठाया गया, लेकिन आज अधिकारी सही तरीके से बात सरकार के समक्ष नहीं रख रहे हैं।
उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर 24 घंटे के अंदर उनकी मांग को नहीं माना जाता है तो वह मजबूरन उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपेंगे और 24 घंटे की हड़ताल पर भी जा सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोलकाता रेप-मर्डर में नए खुलासे : 14 चोटें, खुली आंखें, प्राइवेट पार्ट कुचला.तड़प-तड़प कर मरी डॉक्टर

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ क्रूरता, बर्बरता, हैवानियत, दरिंदगी की सारी हदें पार की गईं। डॉक्टर को इतना दर्द दिया गया कि तड़त-तड़प कर उसकी मौत हो गई। आंखें तक खुली रह गईं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को 1956 करोड़ के ऋण की संभावना : एडीएम एवं कार्यवाहक उपायुक्त ने रिलीज की नाबार्ड की संभाव्यतायुक्त ऋण योजना

रोहित जसवाल। हमीरपुर 17 जनवरी। एडीएम एवं कार्यवाहक उपायुक्त राहुल चौहान ने बताया कि जिला हमीरपुर में कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन, आवास, ढांचागत विकास, शिक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रमों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लूटेरे फरार : स्तनोर अड्डे पर वेस्टर्न यूनियन की दुकान से दो लाख रुपये की लूट, लूटेरों ने तेजधार हथियार पकड़े हुए थे

गढ़शंकर, 08 अगस्त  : गढ़शंकर-होशियारपुर रोड पर स्तनोर बस अड्डे पर दत्त एंटरप्राइजेज दुकान से तीन लूटेरों ने लूट की घटना को अंजाम देते हुए दुकानदार से दो लाख रुपये लूट कर फरार हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेबीटी अध्यापकों के 60 पद : जिला ऊना में भरे जाएंगे

ऊना, 14 नवम्बर – प्रारम्भिक शिक्षा विभाग जिला ऊना द्वारा जेबीटी अध्यापकों के 60 पद बैच बाईज अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने...
Translate »
error: Content is protected !!