हिमाचल में बाबा बालकनाथ न्यास ने 40.60 करोड़ के बजट को दी मंजूरी

by
रोहित जसवाल।  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध का प्रबंधन करने वाले एक न्यास ने इस वर्ष इसके संचालन के लिए 40.60 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है।
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को दियोटसिद्ध में न्यास की बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक बड़सर के उपमंडलाधिकारी एवं न्यासी के अध्यक्ष राजेंद्र गौतम की अध्यक्षता में हुई।
             उन्होंने बताया कि मंदिर न्यास को 2024 में 35 करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई जबकि 27 करोड़ रुपये से अधिक का व्यय हुआ. उन्होंने बताया कि इसके बजट का आधे से अधिक हिस्सा मंदिर न्यास के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और कर्मचारी कल्याण कोष और इसके द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थाओं पर खर्च किया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना’ के लिए एक करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।
मंदिर प्रांगण में टाइल्स बदलने, सुरक्षा व्यवस्था, सामुदायिक रसोईघर चलाने, मंदिर के लिए सीसीटीवी खरीदने, सफाई व्यवस्था और हैंडपंप लगाने के लिए भी धनराशि आवंटित की गई. बाबा बालकनाथ भगवान शिव के पुत्र भगवान कार्तिकेय के अवतार हैं. पूरे वर्ष भारत और विदेश से सैकड़ों तीर्थयात्री मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विद्यार्थियों को अध्यक्ष अनुराग सूद ने देश में मौजूदा हालात के बारे जागरूक किया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गत दिवस विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल शिमला पहाड़ी होशियारपुर में विद्यार्थियों को अध्यक्ष अनुराग सूद ने देश में मौजूदा हालात के बारे जागरूक करवाया । उन्होंने कहा कि उन्होंने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भारत भूषण आशू, विधायक परगट सिंह और कुशलदीप ढिल्लों का इस्तीफा स्वीकार

कांग्रेस पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने लिया बड़ा फैसला एएम नाथ। जालंधर :  पंजाब कांग्रेस के तीन नेताओं द्वारा दिए गए इस्तीफे पर कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल का फैसला आ गया है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोरांवाली में हुए तीन युवकों के मर्डर का मामला : 11 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, मृतक मनी की मां ने पुलिस को बारदात के बारे में क्या बताया और किस किस के खिलाफ हुया मामला दर्ज.. .. .. जानिए

गढ़शंकर । गांव मोरांवाली मे हुए हत्याकांड में गढ़शंकर पुलिस ने मृतक मनप्रीत सिंह मनी की माता के ब्यानों पर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी व उसके पिता सहित 11 लोगो के खिलाफ ममला दर्ज...
article-image
पंजाब

14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू व अन्य, स्टे ऑर्डर कल तक के लिए सुरक्षित : निगम को ताला लगाने के आरोप में

लुधियाना  :    नगर निगम कार्यालय पर ताला लगाने के मामले में कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के लिए भेजा गया है।  बता दें कि नगर निगम को...
Translate »
error: Content is protected !!