हिमाचल में मौसम का कहर, पांगी में तीन जगह बादल फटे : फ्लैश फ्लड से भारी तबाही

by

एएम नाथ। चंबा/मनाली :
हिमाचल प्रदेश में मौसम कड़े तेवर दिखा रहा है। जिला चंबा के जनजातीय उपमंडल पांगी में सोमवार को तीन जगह बादल फटे। हिलु, उदीन और थांदल क्षेत्रों में बादल फटने के बाद संबंधित नालों में अचानक फ्लैश फ्लड आ गया, जिससे आसपास के क्षेत्रों में भारी तबाही मची है। उदीन नाले और हिलु नाले पर बने छोटे पुल भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है और ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
——–====
लाहुल में जाहलमा नाले पर अस्थायी पुल बहा
उधर, जिला लाहुल-स्पीति के जाहलमा नाले में आई बाढ़ से अस्थायी पुल बह गया है। इस कारण तांदी संसारी मार्ग बंद हो गया है। उदयपुर उपमंडल सहित पांगी का लाहुल घाटी से संपर्क कट गया है।
—-======/
फ्लड से फसलों को नुकसान
पांगी में फ्लैश फ्लड की चपेट में आने से हिलु, उदीन और थांदल गांवों में किसानों की नगदी एवं मौसमी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। तेज बहाव के कारण खेतों में खड़ी फसलें और कृषि भूमि प्रभावित हुई हैं, जिससे किसानों को आर्थिक क्षति होने का अनुमान है।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित विभाग स्थिति का आकलन करने में जुट गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है, ताकि प्रभावित किसानों और परिवारों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराई जा सके।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त पुलियों की शीघ्र मरम्मत तथा प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा देने की मांग की है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के आसपास जाने से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डिप्टी मुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के मंदिर के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने और मंदिर की व्यवस्था में इनोवेशन लाने के निर्देश दिए

ऊना : हिमाचल में स्थित मशहूर शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके लिए डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अधिकारियों को इंफ्रास्ट्रक्चर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आर पार होगा अब राहुल और चुनाव आयोग में : कांग्रेस का 2019 आम चुनाव को लेकर व्यापक ऑडिट का ऐलान, 48 सीटों पर रहेगा ख़ास फोकस …इधर EC ने राहुल को थमाया नोटिस

नई दिल्ली : चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोपों के बीच कांग्रेस ने फिर एक बड़ा दावा किया है। कांग्रेस का कहना है कि वह 2019 के लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

40 ट्रक ऑपरेटरों ने गिरफ्तारियां दी : सीमेंट ढुलाई को लेकर चल रहे विवाद के बीच दाड़लाघाट में

सोलन : सोलन सीमेंट ढुलाई को लेकर चल रहे विवाद के बीच दाड़लाघाट में बुधवार को 40 ट्रक ऑपरेटरों ने गिरफ्तारियां दी। ट्रक ऑपरेटरों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।एसीसी सीमेंट फैक्ट्री बंद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ढोल-नगाड़ों से किया विधायक कमलेश ठाकुर का स्वागत, मसरूर पहुंचने पर गदगद हुए क्षेत्रवासी : मसरूर मंदिर क्षेत्र को रोजगार की दृष्टि से किया जाएगा विकसित: कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा  : देहरा/तलवाड़ा  युवाओं के लिए घर के नजदीक रोजगार के संसाधान उपलब्ध हों, इसके लिए मसरूर मंदिर क्षेत्र को आने वाले समय में विकसित किया जाएगा। मसरूर मंदिर क्षेत्र में पर्यटन के साथ-साथ...
Translate »
error: Content is protected !!