हिमाचल में रिश्तों की अनूठी मिसाल : सास-ससुर ने कराया विधवा बहू का पुनर्विवाह देवरों ने निभाया भाई का फर्ज

by

एएम नाथ। कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक सास-ससुर ने अपनी विधवा बहू की शादी करवाई है। घर से विधवा बहू को बेटी की तरह विदा कर समाज में बदलाव का संदेश दिया है। उन्होंने बेटे के असमय निधन के बाद विधवा बहू की शादी करवाकर समाज में एक मिसाल की है। इतना ही नहीं, ससुर ने स्वयं पिता की भूमिका निभाते हुए कन्यादान किया और फिर पूरे सम्मान के साथ उसे विदा किया।

डेढ़ साल पहले हुई थी पति की मृत्यु
जानकारी के मुताबिक, यह भावुक और प्रेरणादायक कहानी कांगड़ा जिले के शाहपुर में चंमडेरा गांव से सामने आई है। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ साल पहले चंमडेरा निवासी राजिंद्र कुमार की एक सड़क दुर्घटना में असामयिक और दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। पति के इस आकस्मिक निधन से उनकी पत्नी रंजना के जीवन में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था और उनका भविष्य पूरी तरह अंधकारमय हो गया था। इस बेहद कठिन और भावुक दौर में रंजना के ससुर ईश्वर दास और सास विमला देवी ने अपनी बहू का साथ नहीं छोड़ा। उन्होंने रंजना को अपनी सगी बेटी की तरह घर में रखा और उसके आने वाले कल को सुरक्षित एवं खुशहाल बनाने का अटूट संकल्प लिया। ससुर और सास ने बहू के भविष्य को लेकर चिंता जताई और उसका पुनर्विवाह कराने का निर्णय लिया। दोनों ने मिलकर रंजना के पुनर्विवाह की सभी व्यवस्थाएं खुद कीं। दो दिन पूर्व एक स्थानीय मंदिर में रंजना का विवाह पूरे रीति-रिवाज के साथ किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंडोह में करियर मार्गदर्शन शिविर आयोजित

एसडीएम  प्रियांशु खाती ने की अध्यक्षता,  जीवन में कठिन परिश्रम का नहीं है  कोई  विकल्प एएम नाथ। चंबा, 16 नवंबर :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंडोह में आज जिला रोजगार कार्यालय के तत्वावधान में ...
article-image
पंजाब

पोसी ब्लॉक में  पहले दो दिन कुल 17023 बच्चों ने पी  पोलियो रोधक बूंदे

डॉ. रघबीर सिंह ने स्वयं किया अभियान का निरीक्षण पोसी ब्लॉक के 152 गांवों में 176 टीम व 18 पर्यवेक्षक ड्यूटी पर गढ़शंकर : पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोसी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत, बजंतरियों के मानदेय और दूरी भत्ते में 20-20 प्रतिशत की मुख्यमंत्री ने बढ़ोतरी की घोषणा : देवी-देवता कारदार संघ ने मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुपये का अंशदान दिया

रोहित भदसाली।  कुल्लू  : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज अतंरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा-2024 के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए देवी-देवताओं के नजराने में पांच प्रतिशत, बजंतरियों के मानदेय और दूरी भत्ते में 20-20...
Translate »
error: Content is protected !!