हिमाचल में सेब की कीमतें एक दिन में 16 रूपए किसने गिराई थी, क्या देश में समांनतर प्राईवेट सरकारें चल रही : टिकैत

by

ऊना  : हिमाचल में सेब की कीमतें एक दिन में 16 रूपए कीमत किसने गिराई थी, वह सरकार ने नहीं गिराई थी। वह सरमाएदार व्यापारियों ने गिराई थी। वह अपने ढंग से कीमतें बढ़ाते कम करते है। क्या देश में समांनतर प्राईवेट सरकारे चल रही है। किसने ईजाजत दी कि सेब का रेट एक दिन में इतना कम कर दिया जाए। हिमाचल में भी यहां किसानो की समस्याए व मुद्दे होगे वहां वहां अंदोलन किया जाएगा। यह शब्द गांव सनोली में भारतीय किसान युनियन की जिला ईकाई दुारा गांव सनोली में आयोजित समागम में भारतीय किसान युनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहे। इससे पहले उन्होंने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के बुत को फूल मालाए पहना कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
देश के प्रधानमंत्री कहते है देश की मंडियों खोल दी है कहीं भी किसान फसल वेच सकता है। लेकिन यह तो बताए कहां वेचे और हिमाचल का किसान पंजाब में जाता तो बार्डर पर रोक लिया जाता है। देश में कृषि करने वाले लोगो को उनकी फसल के दाम मार्केट के मुताविक बढ़ा दीजीए। किसान बिजली के कर्मशियल कुनैकशन लेगे और सभी टैकस देगें। 1966 में सत्तर रूपए किवंटल सरकार ने तय किया था। तव तीन किवंटल गेहूं वेच कर एक तोला किसान सोना खरीद सकते थे। अव्वल ईट एक हजार का दाम एक किवंटल गेहू के दाम में मिल जाती थी। तव सरकारी कर्मचारी का वेतन सत्तर रूपए था आज कितना वेतन है। इन सभी के मुताविक दाम बढ़ा दीजीए।
किसानों के पास तो बड़े बड़े मकान है बड़े बड़े ट्रैकटर है और बड़ी जमीनें है यह कुछ लोगो की मानसिकता बनी हुई है। लेकिन किसान पर कर्ज कितना है यह इस तरह की मानसिकता है उन्हें नहीं पता है। किसान की हर चीज पर कर्ज है। हिमाचल में फसलों की कीमतें ठीक नहीं मिलेगी तो अंदोलन यहां भी चलेगा। इस समय देश में सरकारे तानाशाहे बन चुकी है। किसी से बात करने को तैयार नहीं है। सयुंक्त किसान र्मोचे के अंदोलन खतम होने के बाद केंद्र सरकार ने बात नहीं की। इतने बड़े अंदोलन के बाद बातचीत नहीं कर रहे। छोटे अंदोलनो को कुचलने काम करती है। देश में अंग्रिवीर भर्ती करने की योजना युवाओं का शोषण करेगी। 24 जून को सभी जिलों में जिलाधीशों को ज्ञापन देकर अग्रिवीर भर्ती करने के विरोध में और पहले की तरह भर्ती करने मांग को लेकर ज्ञापन देगें। इय समय बीकेयू के प्रदेशाध्यक्ष अनिंद्र सिंह नाटी, पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा, जिला ऊना के अध्यक्ष बृजेश शर्मा, बलतेजइंद्र सिंह खटड़ा, ब्लाक ऊना के अध्यक्ष जरनैल सिंह सलोनी, मनीष सिंह चौधरी, ज्ञान सिंह सहोता आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल देव भूमि, इसी कारण भाजपा का आपरेशन लोट्स फेल हुआ : हर्षवर्धन चौहान

एएम नाथ। नालागढ़ :उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमचाल देवी-देवताओं की भूमि है और यही कारण है कि भाजपा का लोट्स आपरेशन फेल हुआ है। भारत में आज तक जितने भी आपरेशन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभा सिंह ने 23 को बुलाई बैठक, बनेगी रणनीति : संगठन से जुड़े सभी विषयों पर बातचीत होगी

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में मस्जिद विवाद के बाद से मचे हंगामे के बीच प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह  ने 23 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी  की बैठक बुला ली है। बैठक में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी के कनाडा दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों की नापाक हरकत : भारत विरोधी नारे के साथ निकाला कार रैली

कनाडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों ने नापाक हरकत दिखाते हुए प्रदर्शन किया, जिसने राजनीतिक माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया है। खालिस्तान समर्थकों ने ‘खालिस्तान ज़िंदाबाद’ के नारे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में शिक्षावीर भर्ती करने जैसा गेस्ट टीचर पॉलिसी : एनएसयूआई

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुवार को गेस्ट टीचर पॉलिसी को मंजूरी दी गई है।  इस पॉलिसी को मंजूरी देने के बाद राज्य सरकार अब घिरती हुई नजर आ...
Translate »
error: Content is protected !!