हिमाचल में स्वास्थ्य विभाग में भर्तियों को रफ्तार : 650 नर्सों समेत कई पदों पर नियुक्तियां

by

1300 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती प्रक्रिया जारी, कैबिनेट ने 500 अतिरिक्त पद भरने को दी मंजूरी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार ने पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के मेडिकल कॉलेजों में सहायक स्टाफ नर्सों के 650 पदों और आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में 117 पदों पर नियुक्तियां की जा चुकी हैं। इसके अलावा 1300 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। हाल ही में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में स्वास्थ्य विभाग में सहायक स्टाफ नर्सों के 500 अतिरिक्त पद भरने को भी मंजूरी दी गई है।

सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, राज्य चयन आयोग के माध्यम से चयनित ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट के 123 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। इनमें चिकित्सा शिक्षा विभाग के 84 और स्वास्थ्य विभाग के 39 पद शामिल हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग में रेडियोग्राफर के 21 पदों पर भी नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं।

फार्मासिस्ट और तकनीकी स्टाफ की भर्ती भी जारी

स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट के 17 पदों पर नियुक्तियां हो चुकी हैं, जबकि 74 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके अतिरिक्त मेडिकल लैबोरेटरी तकनीशियन के 66, लैबोरेटरी सहायक के आठ, रेडियोग्राफर के 20, ऑफ्थैल्मोलॉजिस्ट के दो, फिजियोथेरेपिस्ट के सात और ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट के 13 पद भरे जाने हैं।

कैबिनेट ने कई अन्य पदों को दी मंजूरी

मंत्रिमंडल ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में रेडियोलॉजिस्ट के 30, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट के 13 और परफ्यूजनिस्ट के छह पद भरने को भी मंजूरी दी है। इसके अलावा आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों के लिए रेडियोग्राफर के 10 पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

सरकार का कहना है कि स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक स्टाफ की उपलब्धता बढ़ने से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने में मदद मिलेगी। विभिन्न श्रेणियों में भर्ती और नियुक्तियों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

Hamirpur News : सड़क दुर्घटना के घायलों का डेढ लाख रुपये तक हो सकता है कैशलैस इलाज …सभी अस्पतालों में प्रदर्शित होने चाहिए इस योजना के पोस्टर: गंधर्वा राठौड़

एएम नाथ। हमीरपुर 25 मई। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सोमवार को उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सड़क सुरक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 अगस्त तक करें आवेदन : जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित’

धर्मशाला, 06 अगस्त। कांगड़ा जिला किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त गैर सरकारी स्कूल में वर्ष 2023-24 में पांचवी कक्षा में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला में सत्र 2024-25 के लिए छठी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खनन माफिया पर शिकंजा कसने से बिकाऊ पूर्व विधायक गए थे तिलमिला : राजेश धर्माणी

एएम नाथ।  बिलासपुर :कांग्रेस से बगावत करने वाले पूर्व विधायकों और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को भी आड़े हाथों लेते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री और बड़सर विधानसभा क्षेत्र में ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में स्वछता कर्मियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और सुरक्षा बीमा योजना का लाभ उठायें स्वछता कर्मी : उपायुक्त एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि शहर की सम्पूर्ण साफ-सफाई व्यवस्था स्वछता कर्मियों के...
Translate »
error: Content is protected !!