हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जताई “अंगदान” की इच्छा : सचिवालय में रक्तदान व अंगदान शिविर आयोजित

by
एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में आज रक्तदान दिवस के अवसर पर एक विशेष रक्तदान एवं अंगदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस आयोजन का शुभारंभ राज्य विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया द्वारा पूर्वाह्न 11:30 बजे डॉ. यशवंत सिंह परमार पुस्तकालय कक्ष में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
यह शिविर खेल एवं सांस्कृतिक संघ विधान सभा के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य समाज में रक्तदान एवं अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
 
विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान वास्तव में “महादान” है, जिसके माध्यम से अनेक जिंदगियाँ बचाई जा सकती हैं।
उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से कम आयु वर्ग के प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। यह न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि किसी की ज़िंदगी बचाने में अमूल्य योगदान भी है।
उन्होंने बताया कि रक्त की आवश्यकता मुख्यतः एनीमिया से पीड़ित रोगियों, प्रसव के दौरान महिलाओं, आपातकालीन दुर्घटनाओं, शल्य चिकित्सा एवं अन्य रक्त विकारों के लिए होती है।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस शिविर में विशेष रूप से महिला कर्मचारियों की भागीदारी अत्यधिक उत्साहजनक रही।
विधानसभा अध्यक्ष ने अंगदान शिविर एवं SOTTO स्टॉल का अवलोकन कर अंगदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए भविष्य में अंगदान करने की इच्छा प्रकट की।
पठानियां ने कहा कि, “अंगदान एक प्रकार से पुनर्जन्म देने जैसा है। यदि हम मरने के बाद अपने अंगों को दान करने का संकल्प लें, तो अनेक जिंदगियाँ बच सकती हैं। यह एक पवित्र और मानवीय कार्य है जिसे प्रत्येक नागरिक को अपनाना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति देश के कानूनी नियमों के अंतर्गत स्वैच्छिक रूप से अंगदान की शपथ ले सकते हैं।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा, दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगा, विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश दत्ता, संयुक्त सचिव बेगराम कश्यप, संयुक्त निदेशक हरदयाल भारद्वाज, संघ के अध्यक्ष अरविंद शर्मा, महासचिव दीपक ठाकुर तथा अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा के कराटे खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को किया सम्मानित

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने आज कराटे संघ हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ‘स्पिरिट ऑफ हिमाचल’ इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप एवं सीनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4 माह से मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के बीच बातचीत बंद क्यों – जनता जाना चाहती –

एएम नाथ। हमीरपुर :  हिमाचल प्रदेश के सियासी मौसम में उपमुख्यमंत्री द्वारा बीते दिनों सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट ने गर्माहट ला दी है। विपक्ष के हाथ इस पोस्ट ने एक और बड़ा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी के चालक व परिचालकों को 2 करोड़ रुपये का ओटीए-एनओटीए राशि जारीः उप-मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की चालक यूनियन की हाल ही में हुई बैठक में यूनियन की मांगों पर विचार करते हुए...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर की 25 ब्लॉक समितियों में 17 पर आप, 6 पर कांग्रेस, 1पर अकाली दल तथा 1 पर भाजपा काबिज

 आम आदमी पार्टी ने जिला परिषद की 4 की 4 सीटोंपर जीत दर्ज की गढ़शंकर, 18 दिसंबर: गढ़शंकर क्षेत्र की 4 जिला परिषद की सीटों पर आम आदमी पार्टी का कब्जा और ब्लाक गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!