हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड में सैलरी से पहले पेंशन : शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा की ऐतिहासिक घोषणा

by

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा पेंशनर्स सम्मान एवम सवांद कार्यक्रम आयोजित

कहा, अब दफ्तरों के चक्करों से मिलेगी मुक्ति

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए सम्मान और संवेदना की एक नई इबारत लिख दी है।
धर्मशाला में आयोजित एक गरिमामय समारोह में बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने न केवल पेंशनर्स के लंबे संघर्ष और योगदान को सराहा, बल्कि एक ऐसी घोषणा की जिसने हॉल में मौजूद हर शख्स को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। डॉ. शर्मा ने स्पष्ट कहा,
बोर्ड में अब सबसे पहले पेंशनर्स को पेंशन दी जाएगी, भले ही वर्तमान कर्मचारियों की सैलरी उसके बाद जारी हो।
पुरानी यादों का सम्मान, नई व्यवस्था का संकल्प
​समारोह के दौरान अध्यक्ष ने भावुक होते हुए कहा कि बोर्ड की आज जो भी उपलब्धियां हैं, वे इन समर्पित हाथों के अथक परिश्रम और ईमानदारी की नींव पर खड़ी हैं। उन्होंने पेंशनर्स को बोर्ड का जीवित इतिहास करार देते हुए कहा कि बोर्ड अपने गुरुओं और पूर्व सहयोगियों के ऋण से कभी मुक्त नहीं हो सकता। यह आयोजन महज एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि उन बुजुर्गों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है जिन्होंने शिक्षा की नींव मजबूत की।

—————————
तकनीक से थमेगा फाइलों का चक्कर
​पेंशनर्स को अपनी समस्याओं के लिए कार्यालयों की धूल न फांकनी पड़े, इसके लिए बोर्ड अब हाई-टेक होने जा रहा है। डॉ. शर्मा ने बताया कि एक ऐसी डिजिटल प्रणाली विकसित की जा रही है, जिससे पेंशनर्स घर बैठे अपनी शिकायतों और फाइल की स्थिति जान सकेंगे। पेंशन, मेडिकल बिल और अन्य प्रशासनिक कार्यों के निपटारे के लिए एक समयबद्ध और पारदर्शी सिस्टम बनाया जा रहा है, ताकि बुजुर्गों को अनावश्यक विलंब और असुविधा का सामना न करना पड़े।
———————-
संवाद का सिलसिला रहेगा जारी
​सिर्फ एक बार का सम्मान नहीं, बल्कि अब पेंशनर्स और बोर्ड प्रबंधन के बीच सीधा संवाद नियमित रूप से होगा। अध्यक्ष ने सभी पूर्व कर्मियों को खुला निमंत्रण दिया कि वे अपने सुझाव और अनुभव बोर्ड के साथ साझा करें, ताकि वर्तमान व्यवस्था को अधिक मानवीय और उत्तरदायी बनाया जा सके। समारोह के अंत में प्रदेश भर से आए पेंशनर्स को सम्मानित कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव मेजर डॉ. विशाल शर्मा, कर्मचारी संघ के प्रधान सुनील शर्मा, पेंशनर कल्याण संघ के प्रधान सुरिंदर चौधरी, बोर्ड के अधिकारीगण व प्रदेश के भिन्न भिन्न स्थानों से पहुँचे सेवानिवृत्त पेंशनर मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

12 साल की नौकरी में 11 तबादले, हाईकोर्ट ने कर्मचारी की ट्रांसफर पर लगाई रोक

एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मचारियों के बार-बार होने वाले तबादलों के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए एक कर्मचारी के स्थानांतरण आदेश पर तत्काल रोक लगा दी है। कर्मचारी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुवाड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ABHA ID निर्माण का प्रशिक्षण : पोषण ट्रैकर के जरिए लाभार्थियों का स्वास्थ्य रिकॉर्ड होगा डिजिटल

संतुलित आहार और पहले 1000 दिन पर विशेष जोर एएम नाथ। चुवाड़ी : चुवाड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी (अतिरिक्त कार्यभार)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी : 9 जून को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की तैयारियों को लेकर  बैठक की करेंगे अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया शनिवार से दो दिवसीय चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 7 जून को देर शाम सिहुंता पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचली युवाओं को विदेशों में भी नौकरी दिलाएगी सरकार : मुख्यमंत्री सुक्खू

सीएम सुक्खू ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कांस्टेबल के 1226 पद भरने की प्रक्रिया में तेजी लाएं एएम नाथ। शिमला हिमाचली युवाओं के लिए विदेशों में नौकरी के अवसर तलाशने के निर्देश दिए हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!