हिमालयन पब्लिक सीसे स्कूल के मेधावी विद्यार्थी विधानसभा अध्यक्ष ने किए पुरस्कृत – मिनी खेल स्टेडियम चुवाड़ी का जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य : कुलदीप सिंह पठानिया

by
एएम नाथ। चंबा, (चुवाड़ी) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुवाड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भाग लिया।
विधानसभा अध्यक्ष ने शिक्षा एवं विभिन्न बहुआयामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए।
कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में कहा कि चुवाड़ी इलाके में निजी क्षेत्र के इस संस्थान ने शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
उन्होंने विद्यालय की अर्जित उपलब्धियां पर हर्ष जाहिर करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यालय प्रबंधन द्वारा विभिन्न बहु आयामी गतिविधियों में भी हिस्सा लेने के लिए बच्चों को प्रेरित करने के सकारात्मक परिणाम निकले हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने गुणवत्ता युक्त शिक्षा व्यवस्था में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्रतिस्पर्धा के महत्व को भी रेखांकित किया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने बेहतर समाज के निर्माण में शिक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र को विशेष अधिमान दिया गया है। सरकारी विद्यालयों में गुणवत्ता युक्त शिक्षा सुनिश्चित बनाई जा रही है।
विधानसभा अध्यक्ष ने भटियात विधानसभा क्षेत्र में जारी विकास कार्यों का अपने संबोधन में जिक्र करते हुए कहा कि चुवाड़ी में मिनी खेल स्टेडियम के निर्माण को लेकर विभागीय प्रक्रियाओं को पूरा कर अगले दो माह के भीतर निर्माण कार्य को शुरू किया जाएगा। ताकि युवाओं को विभिन्न खेलों की सुविधा उपलब्ध हो सके। साथ में उन्होंने विद्यालय प्रबंधन द्वारा सरकारी भूमि को स्कूल के खेल मैदान के लिए लीज पर लेने के आग्रह को विभागीय प्रक्रियाओं का पूरा होने के पश्चात भूमि स्थानांतरण मामले पर आवश्यक कदम उठाने का भी आश्वासन दिया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को दोहराते हुए चुवाड़ी- चंबा टनल निर्माण का भी जिक्र किया। इससे पहले कुलदीप सिंह पठानिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने स्कूल के सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए 31000 हजार की धनराशि देने की घोषणा की।
इससे पहले कुलदीप सिंह पठानिया का कार्यक्रम में पधारने पर lविद्यालय प्रबंधन प्रबंधन एवं विद्यार्थियों के अभिभावकों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।
विधानसभा अध्यक्ष को विद्यालय के प्रबंध निदेशक दिनेश शर्मा तथा प्रधानाचार्य वंदना शर्मा ने शाल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर विद्यालय की विभिन्न महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी भी रखी।
स्कूल के विद्यार्थियों ने इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा।
इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम कृष्ण चंद चेला, सदस्य निदेशक मंडल राज्य सहकारी बैंक राजकुमार चंबियाल, अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, महासचिव ज़िला कांग्रेस कमेटी राजीव कौशल, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र चाढक, एसडीएम पारस अग्रवाल, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, पुलिस उप अधीक्षक योग राज चंदेल, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार, अधिशासी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर, लोक निर्माण विभाग से नरेन्द्र चौधरी तथा विभिन्न विभागीय अधिकारियों सहित स्कूल के विद्यार्थी और उनके अभिभावक तथा स्थानीय गण मान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

निजी स्कूल प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों को निर्देश, 15 फरवरी तक जमा करवायें मान्यता एवं नवीनीकरण संबंधी आवश्यक दस्तावेज़: देवेंद्र चंदेल

ऊना: उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना देवेंद्र चंदेल ने जिला के सभी निजी स्कूल प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी सत्र 2022-23 के लिए मान्यता एवं नवीनीकरण संबंधी सभी दस्तावेज़ 15 फरवरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में उद्यमिता एवं स्टार्टअप पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ।  कुल्लू : राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में सोमवार को करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस सेल द्वारा राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (NSIC) के सहयोग से 22 दिसंबर 2025 को उद्यमिता एवं स्टार्टअप विषय पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार की नाकामी की कीमत क्यों चुकाएं प्रदेश के मरीज : मात्र 10% फीसदी हिस्सा देने की बजाय लोगों की जान आफ़त में डाल रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

मरीजों की जांच दरें बढ़ाने की योजना पर बोले नेता प्रतिपक्ष मित्रों के खर्च पर लगाम लगाए सरकार एएम नाथ। कांगड़ा : पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्निहोत्री चोटिल : सिर पर पांच टांके लगे, घर पर टहलते समय फिसलकर गिरने से हुए चोटिल

शिमला :उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शाम को घर पर टहलते रहे थे तो अचानक फिसलकर गिरने से चोटिल हो गए। उनके सिर के पिछले हिस्से में चोट आई है, वहां पांच टांके लगाने पड़े...
Translate »
error: Content is protected !!