हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह की हत्या के चारों आरोपी गिरफ्तार : परमजीत सिंह पम्मा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

by

बरनाला : बरनाला में हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह की हत्या के चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चारों गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परमजीत सिंह पम्मा ठिकरीवाल, जगराज सिंह राजा रायसर, गुरमीत सिंह चीमा, वजीर सिंह अमला सिंह के रूप में हुई है। इनमें से तीन आरोपियों को पुलिस ने पहले ही दबोच लिया था। वहीं परमजीत सिंह पम्मा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है।

बरनाला के एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी देते हुए बताया एसपी (गुप्तचर) रामनिश सिंह, डीएसपी सतबीर सिंह और डीएसपी गमदुर सिंह के नेतृत्व मे टीम का गठन किया गया था। इसके बाद धनौला थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाका वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने ऑल्टो कार चालक को रुकने का इशारा किया। मगर चालक ने कार को भागने की कोशिश की और पीछा करने पर पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। गोली चालक के पैर में लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान परमजीत सिंह पम्मा के रूप में हुई। तलाशी लेने पर पुलिस को आरोपियों से एक देशी पिस्तौल, दो कारतूस, एक कार और एक बाइक मिली है। गोली परमजीत सिंह के दाएं पैर में लगी है। उसे बरनाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोहाली हवाई अड्डे से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें हों : सीएम मान

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से और अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की वकालत करते हुए कहा कि विदेशी कार्यों के विस्तार से पूरे...
article-image
पंजाब

47 साल बाद छात्र-शिक्षक की मिलनी हुई : गवर्नमेंट हाई स्कूल रामपुर बिलड़ों से 1977 में 10वीं पास करने वाले विद्यार्थियों और उस समय 10वीं कक्षा को पढ़ाने वाले अध्यापकों की

गढ़शंकर 8 अप्रैल: गवर्नमेंट हाई स्कूल रामपुर बिलड़ों से 1977 में 10वीं पास करने वाले विद्यार्थियों और उस समय 10वीं कक्षा को पढ़ाने वाले अध्यापकों की एक विशेष बैठक एनआरआई सतपाल चोपड़ा बिलड़ों हाल...
article-image
पंजाब

डीसी की सरकारी कार और एक-तिहाई वेतन कोर्ट कर आदेश पर जब्त :

पटियाला ।  पंजाब के पटियाला के डिप्टी कमिश्नर प्रीति यादव के द्वारा इस्तेमाल की गई कार और उनकी सैलरी के एक-तिहाई हिस्से को जब्त करने की कार्रवाई हुई है। एक स्थानीय अदालत के आदेश...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खालसा कालेज गढ़शंकर तथा धमाई द्वारा फाइनल में प्रवेश  –  यंग फुटबॉल क्लब माहिलपुर तथा लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर द्वारा सेमी फाइनल में प्रवेश 

22वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह यादकारी फुटबॉल टूर्नामेंट का तीसरा दिन- गढ़शंकर, 9 फरवरी: ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा स्थानीय बब्बर अकाली खालसा कॉलेज के ओलंपियन जरनैल सिंह यादगारी फुटबॉल...
Translate »
error: Content is protected !!