होटल में छात्रा से दुष्कर्म : आरोपी उसे गांव के बाहर छोड़कर फरार

by

मोगा : थाना घल्लखुर्द के अंतर्गत एक सरकारी स्कूल के बाहर से 11वीं कक्षा की छात्रा को मोगा के होटल ले जाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा को की-पैड वाला मोबाइल दिया था, जो स्कूल में अध्यापिका ने देख लिया और उसे स्कूल से निकाल दिया। उधर, थाना घल्लखुर्द पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है, आरोपी फरार है। पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह 11वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपी ने उसे की-पैड वाला मोबाइल दिया था। स्कूल में अध्यापिका ने उसका मोबाइल पकड़ लिया और उसे स्कूल से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने स्कूल से निकाले जाने की बात आरोपी से कही। आरोपी बाइक लेकर छात्रा के पास पहुंच गया और कहा कि उसकी पत्नी मोगा गई है, उसे लेकर आना है। यह बात कहकर छात्रा को बाइक पर बैठा कर मोगा ले गया। मोगा में छात्रा को एक होटल में ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी उसे गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Villagers Support Akali Dal Flood

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /Sept.24 ; Responding to Shiromani Akali Dal President Sukhbir Singh Badal’s call, villagers from Halqa Chabbewal contributed to flood relief efforts. Shingara Singh of Behbalpur donated ₹1,25,000, while Sarvinder Singh Thinda, former...
article-image
पंजाब

इंक़लाबी  मार्क्सवादी पार्टी गांव-गांव में जाकर लोगों को केंद्र की भाजपा और पंजाब की आप सरकार की लोग विरोधी नीतियों प्रति करेंगी जागरूक : रामजी दास चौहान

गढ़शंकर :  इंक़लाबी मार्क्सवादी पार्टी ऑफ इंडिया (आरएमपीआई) द्वारा संविधान बचाओ, देश बचाओ, कॉरपोरेट भगाओ कार्यक्रम के तहत गांव थाना, तहसील गढ़शंकर में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में गांव के...
article-image
पंजाब

Dr Bhupender Vastushastri’s name

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 11 : Internationally renowned architect and author Dr Bhupender Vastushastri’s name has been included in the International World Record. He has created a record of removing Vastu defects without any demolition in...
Translate »
error: Content is protected !!