होम आइसोलेशन किटें सतपाल सत्ती ने जलग्रां टब्बा में वितरित कीं

by

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत जलग्रां टब्बा में आशा कार्यकर्ताओं को होम आइसोलेशन किटें वितरित कीं। इस अवसर पर सतपाल सत्ती ने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक जिला में होम आइसोलेशन किटें उपलब्ध करवाई गई हैं। इन किटों को आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से कोविड मरीजों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह किटें बहुत ही उपयोगी हैं और इसमें थर्मामीटर, आॅक्सीमटर, ट्रिप्पल लेयर मास्क, सेनिटाइजर की बोतल, च्यवनप्राश, दवाईयां व परामर्श पुस्तिका को शामिल किया गया है। होम आइसोलेशन मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने में यह किटें बेहद लाभदायक हैं।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान, जलग्रां टब्बा के उप प्रधान यशपाल सिंह, संजीव कुमार, बलराम सिंह, रजत सिंह, ठाकुर यशपाल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ से कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने भाजपा से केएल ठाकुर को 8,990 मतों से हराया : हरदीप को 34,608, केएल ठाकुर को 25,618 और निर्दलीय हरप्रीत सिंह सैणी को 13,025 वोट मिले

एएम नाथ। नालागढ़ : नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने उपचुनाव जीत लिया है। बावा ने भाजपा से केएल ठाकुर को 8,990 मतों से हराया। हरदीप को कुल 34,608 वोट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अंबाला शहर से शंभू बॉडर तक हटाए गए 9 माह बाद बैरिकेड्स : दिल्ली कूच करेंगे किसान

चंडीगढ़/अंबाला. हरियाणा के अंबाला में शंभू बॉर्डर पर बैठे किसान अब दिल्ली जाएंगे. छह दिसंबर को किसान दिल्ली कूच करेंगे. हालांकि, राहत की बात है कि किसान ट्रैक्टर और ट्राली लेकर दिल्ली नहीं जाएंगे। ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं बिल्कुल ठीक हूं, हम जीतेंगे या फिर मरेंगे. खनौरी बॉर्डर पर बोले किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल

किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आमरण अनशन पर हैं. आमरण अनशन के 29वें दिन डल्लेवाल खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन के मंच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरदीप सिंह बाबा के नामांकन में बोले CM-“बिकने के बाद भाजपा के गुलाम हुए तीनों निर्दलीय पूर्व विधायक

चुनाव देखकर नहीं दी 1500 रुपये पेंशन और ओल्ड पेंशन स्कीम एएम नाथ। नालागढ़ : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि तीनों निर्दलीय पूर्व विधायक बिकने के बाद भाजपा के गुलाम हो चुके...
Translate »
error: Content is protected !!