पार्षद ने बताया क्या होता है वाकयी में जन प्रतिनिधि : पार्षद जसपाल सिंह चेची ने वार्ड में लगवाएं 20 जागरुकता बोर्ड

by

बोर्डों पर लोगों से जुड़े विभागों के मोबाइल नंबर किए अंकित,जागरुकता बोर्ड लगाने का उद्देश्य लोगों तक बिना दिक्कत के कम समय में सेवाएं मुहैया करवाना
बोर्ड पर दर्शाए गए हैं वाटर सप्लाई, सीवरेज रिपेयर, स्ट्रीट लाइट ठीक करवाने, पानी के टैंकर मंगवाने, मृतक देह के लिए गाड़ी मंगवाने, सफाई सुपरवाइजर व एबुंलेंस की फ्री सर्विस देने वालों के मोबाइल नंबर
होशियारपुर।
होशियारपुर के पार्षद ने एक ऐसा काम किया है जो कि दर्शाता है कि वाकयी में जन प्रतिनिधि क्या होता है। वार्ड वासियों की समस्याएं सुनने व उसे हल करवाने के लिए सभी जन प्रतिनिधि काम करते हैं लेकिन होशियारपुर से आम आदमी पार्टी के वार्ड नंबर 10 के पार्षद जसपाल सिंह चेची ने पूरे वार्ड में 20 के करीब ऐसे बोर्ड लगवाएं है जहां पर लोगों से जुड़े विभागों के फोन नंबर लिखे और सबसे नीचे पार्षद ने अपना नाम लिखा है। यह नंबर लोगों को रोजमर्रा की जरुरतों में इस्तेमाल होने वाले हैं, जिसके लिए उन्हें सरकारी दफ्तरों खासकर नगर निगम में चक्कर काटने पड़ते थे।
जानकारी देते हुए पार्षद जसपाल सिंह चेची ने बताया कि वार्ड पार्षद होने के नाते उन्हें अक्सर लोग अपनी समस्याएं बताते थे लेकिन उन्हें महसूस हुआ कि ज्यादातर लोगों के पास संबंधित विभाग के फोन नंबर न होने के कारण उन्हें काफी दिक्कत आती थी। ऐसे में उन्हें ख्याल आया कि वार्ड में पार्षद की जानकारी वाले बोर्डों पर क्यों न उन नंबरों को अंकित किया जाए, ताकि लोगों की समस्या का समाधान हो सके। इसी सोच के चलते उन्होंने वार्ड नंबर 10 में करीब 20 बोर्डों पर इन कार्यालयों के मोबाइल नंबरों को सार्वजनिक किया है ताकि लोग अधिक से अधिक फायदा उठा सके।
जसपाल सिंह चेची ने कहा कि इसका फायदा सिर्फ वार्ड वासियों को नहीं बल्कि शहर वासियों को भी होगा क्योंकि इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर अन्य शहर वासियों की समस्याओं का भी समाधान हो सकेगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने वाटर सप्लाई रिपेयर, सीवरेज रिपेयर, स्ट्रीट लाइट ठीक करने, पानी के टैंकर के लिए, मृतक देह के लिए गाड़ी मंगवाने, सफाई सुपरवाइजर व एबुंलेंस की फ्री सर्विस देने वालों के मोबाइल नंबर इन बोर्डों पर अंकित करवाए हैं, जिसका नि:संदेह लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड के अलावा शहर के अन्य कई लोगों ने उन्हें फोन कर बताया कि है कि इन नंबरों से उन्हें काफी लाभ मिला है और उन्होंने अपने इलाके के काम भी करवाए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी दिन रात मेहनत कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि उनके इस प्रयास से न सिर्फ वार्ड वासियों बल्कि शहर वासियों को पूरा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगर फिर वार्ड के किसी भी व्यक्ति को फिर भी कोई दिक्कत आती है तो वे कभी भी उनके मोबाइल नंबर पर उनसे संपर्क कर सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सीबीआई की जांच ना करवा के किसे बचाना चाहते : जब परिजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं तो मुख्यमंत्री को क्या आपत्ति है : जयराम ठाकुर

अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन फीस लगने वाली सूचना पर सरकार स्पष्ट करे अपना रुखए एम नाथ। मण्डी : मण्डी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पावर कॉरपोरेशन के महा प्रबंधक...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में रसयान में नवीनताकारी विषय पर करवाए सैमीनार में आंचल राणा व नेहा पहले स्थान पर रही

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कैमिस्ट्री विभाग दुारा प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा की अगुआई में रसयान में नवीनताकारी  विषय पर सैमीनार करवाया गया। जिसमें विधार्थियों ने बड़ ही उत्साह से...
article-image
पंजाब

श्रमिक से 12 घंटे से अधिक काम नहीं करवाया जा सकता : फैक्टरीज एक्ट 1948 के सैक्शन अनुसार काम वाले घंटों की संख्या पहले की तरह 8 घंटे

चंड़ीगढ़ : पंजाब सरकार ने काम के घंटों को लेकर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि कामकाजी दिन के दौरान एक श्रमिक से 12 घंटे से अधिक काम नहीं करवाया जा सकता है। उन्होंने...
article-image
पंजाब

14 सितम्बर को 11वां विशाल अलौकिक जागरण होशियारपुर के बड़े हनुमान मंदिर दशहरा ग्राउंड में करवाया जा रहा – तरुण खोसला

होशियारपुर । दलजीत अजनोहा :  श्री बालाजी सेवा परिवार सोसायटी रजि एवं श्री बालाजी दरबार शीतला मंदिर होशियारपुर की ओर से 14 सितम्बर दिन शनिवार को बड़े हनुमान मंदिर दशहरा ग्राउंड होशियारपुर में श्री...
Translate »
error: Content is protected !!