होशियारपुर प्रशासन का कदम: 31 सरकारी स्कूलों व आंगनवाड़ियों में फागिंग कर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित

by

– मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम को ध्यान में रखकर की गई कार्रवाई

– समाज-प्रशासन साझेदारी से बच्चों को मिलेगा सुरक्षित माहौल

– स्कूलों और आंगनवाड़ियों में करवाई गई फागिंग, विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकताः आशिका जैन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के निर्देशों पर जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों और आंगनवाड़ियों में बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यापक फागिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व एस.डी.एम. होशियारपुर गुरसिमरजीत कौर ने किया, जिसमें होशियारपुर के वालंटियर्स और होम गार्ड्स ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

जानकारी देते हुए एस.डी.एम. ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को 31 सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में फागिंग की गई। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य स्कूलों में विद्यार्थियों और अध्यापकों को मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से बचाव प्रदान करना है। आने वाले दिनों में भी यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी ताकि शिक्षण संस्थानों का वातावरण सुरक्षित और स्वस्थ बना रहे।

फागिंग किए गए संस्थानों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौहाल, खड़कां, अज्जोवाल, नारु नंगल और चब्बेवाल, सरकारी हाई स्कूल भीखोवाल, गोबिंदपुर खुणखुण, नलोइयां, आदमवाल और घासीपुर, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल महिंदपुर, बागपुर, सतौर, आदमवाल, अज्जोवाल, भीखोवाल, चौहाल, खड़कां, गोबिंदपुर खुणखुण, चक्क साधु, बसी कासो, बसी मरूफ तथा अन्य स्कूल व आंगनवाड़ी केंद्र शामिल रहे।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है। प्रशासन की यह कोशिश रहेगी कि जिले के सभी स्कूलों में पढ़ाई निर्बाध और सुरक्षित माहौल में हो। उन्होंने बताया कि वालंटियर्स और होम गार्ड्स की निःस्वार्थ सेवा इस मुहिम की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और समाज की साझेदारी से ही बच्चों के लिए सुरक्षित शैक्षिक वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गणतंत्र दिवस समारोह के लिए स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के साथ विशेष बैठक का आयोजन

होशियारपुर, 10 जनवरीः गणतंत्र दिवस समारोह को और अधिक प्रेरणादायक एवं गौरवशाली बनाने के उद्देश्य से अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) राहुल चाबा की ओर से जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के साथ...
article-image
पंजाब

हरसेवा मेडिकल ट्रस्ट के हर सेवा क्लीनिक में मरीजों की जांच की : महीने में चार दिन माहिर डॉक्टर देते हैं निशुल्क सेवाएं

हर प्रकार का टेस्ट और दवाइयां नि:शुल्क दी जाती गढ़शंकर, 29 मई: हरसेवा मेडिकल ट्रस्ट मोरांवाली के अधीन चल रहे हर सेवा क्लिनिक में आज डॉक्टर आर.के. अमनदीप महिला रोग विशेषज्ञ लिवासा हॉस्पिटल नवांशहर...
article-image
पंजाब

पवन दीवान की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

लुधियाना, 30 जनवरी: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा स्थानीय सराभा नगर में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लुधियाना शहरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट...
article-image
पंजाब

पंजाबी सिंगर नीरज साहनी को धमकी, 1.20 करोड़ दो नहीं तो… पैसे न देने पर जान से मारने की दी धमकी

चंडीगढ़ : पंजाब में लगातार कलाकारों को धमकी भरे फोन आने के मामला सामने आ रहे हैं। इसी बीच खबर सामने आई है कि अब पंजाबी सिंगर, एक्टर और प्रोड्यूसर नीरज साहनी से ₹1.20...
Translate »
error: Content is protected !!