होशियारपुर में 16 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो सार्वजनिक करने पर 17 वर्षीय किशोर हिरासत में

by

होशियारपुर । पंजाब के होशियारपुर में 16 वर्षीय छात्रा से कथित दुष्कर्म और घटना का वीडियो सार्वजनिक करने के आरोप में पुलिस ने 17 वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को मामले की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना 4 जुलाई की है। आरोप है कि किशोर स्कूल जाने से पहले छात्रा को बाहर घुमाने के बहाने एक रेस्तरां के केबिन में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बना लिया।

पीड़िता ने बाद में अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि किशोर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दे रहा था और कुछ दिनों बाद उसने वीडियो सार्वजनिक भी कर दिया।

पुलिस ने बताया कि दसूहा थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी किशोर को बृहस्पतिवार को हिरासत में लिया गया। मामले की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलवामा अटैक की प्लानिंग, सेना की मूवमेंट की जानकारी, गाजियाबाद के गद्दारों का खुला राज, आका निकला ISI

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से पकड़े गए 6 संदिग्धों से हुई पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि ये सभी संदिग्ध आईएसआई की एक बड़ी साजिश के हिस्सा...
article-image
पंजाब

पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मांगों को लेकर बैठक: सरकार की लंबे समय से मांगों के प्रति टाल-मटोल की नीति की तीखी आलोचना  

गढ़शंकर,  3 नवम्बर: आज पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक सरूप चंद तहसील महासचिव गढ़शंकर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों और समस्याओं पर खुलकर चर्चा की गई।...
article-image
पंजाब

ताबड़तोड़ फायरिंग : गैंगस्टर कौशल चौधरी के नाम से रियल स्टेट कारोबारी से मांगी रंगदारी पांच करोड़

लुधियाना :  रियल स्टेट कारोबार करने वाले नंद लाल के घर देर रात को गैंगस्टरों की तरफ से हवाई फायर किए गए। कुछ गोलियां उनके घर की दीवारों पर भी चलाई गई। एक कारतूस...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के अड्डा झुंगिया में दिनदहाड़े फायरिंग

गढ़शंकर । गढ़शंकर के बीत क्षेत्र के गांव अड्डा झुंगिया के बीनेवाल रोड़ पर सोमवार दोपहर करीब सवा दो बजे गोली चलने की घटना की खबर मिलने पर लोगों में दहशत फैल गई। घटना...
Translate »
error: Content is protected !!