होशियारपुर में आज 118 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र, जिले में नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायत चुनाव के लिए कुल 829 नामांकन पत्र हुए दाखिल

by

नामांकन के अंतिम दिन 291 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र
होशियारपुर, 03 फरवरी:
जिले में 14 फरवरी को होने वाले नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायत के चुनावों के मद्देनजर आज नामांकन पत्र भरने के अंतिम दिन कुल 291 उम्मीदवारों ने अलग-अलग दलों की ओर से व आजाद उम्मीदवारों के तौर पर अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी-कम-अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) हरबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि होशियारपुर में आज भरे गए कुल 118 नामांकन पत्रों में से 26 नामांकन वार्ड नंबर 1 से 10 के लिए भरे गए। इसी तरह वार्ड नंबर 11 से 20 व 21 से 30 के लिए क्रमवार 19-19, वार्ड नंबर 31 से 40 के लिए 34 व वार्ड नंबर 41 से 50 के लिए 20 नामांकन पत्र भरे गए। इसी तरहग नगर परिषद हरियाना के चुनाव के लिए 20, गढ़दीवाला के लिए 43, टांडा के लिए 29, दसूहा के लिए 10 व मुकेरियां के लिए 13 नामांकन पत्र दाखिल हुए।
उन्होंने बताया कि नगर पंचायत माहिलपुर के चुनाव के लिए 2, नगर कौंसिल गढ़शंकर के लिए 36, नगर पंचायत तलवाड़ा के लिए 7 व नगर कौंसिल शाम चौरासी के लिए 13 उम्मीदवारों ने आज नामांकन पत्र दाखिल किए।
अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि कल 4 फरवरी को नामांकन की पड़ताल होगी व 5 फरवरी को नामांकन पत्र वापिस लिए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को मतदान होगा, जिनकी गिनती 17 फरवरी को होगी। वर्णनीय है कि जिले में नामांकन दाखिल करने के पहले दिन 30 जनवरी को एक, 1 फरवरी को 105, 2 फरवरी को 432 व आज 291 नामांकन पत्र दाखिल होने से यह गिनती 829 हो गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्ण स्वराज के लिए ईमानदारी से करें कार्य : अमरजीत

सभ्याचार संभल सोसाइटी ने शहीद ए आजम भगत सिंह को समर्पित करवाया सेमिनार होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जब देश गुलाम था तब एक शहीदे आज़म ने पूरे देश में क्रांति की लहर को अपना जीवन...
article-image
पंजाब

शादी की सालगिरह पर बधाई : मुकेश कुमार व रछपाल कौर को उनकी तेइसवीं को उनकी तेइसवीं शादी की सालगिरह पर

आपकी जोड़ी युही सलामत रहे; जिन्दगी में बेशुमार प्यार रहे; जीवन का हर दिन आप ख़ुशी से मनाये गढ़शंकर । मास्टर मुकेश कुमार व रछपाल कौर को उनकी तेइसवीं शादी की सालगिरह पर सतलुज...
article-image
पंजाब

अशोका वोकेशनल कॉलेज गढ़शंकर का परिणाम शानदार रहा

गढ़शंकर, 6 जुलाई : गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित किए बीसीए छठे सेमेस्टर के परिणाम में अशोका वोकेशनल कॉलेज गढ़शंकर का परिणाम 100 फ़ीसदी रहा। इस संबंधी जानकारी देते कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर कमल...
article-image
पंजाब

Chhaya Vedh is a serious

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.29 :  If we study Vastu Shaster in detail, then there are many internal defects which are minor or almost invisible but generate tremendous negative energy and promote mental stress and make human...
Translate »
error: Content is protected !!