अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अमरावती में होगा योग शिविर, निशुल्क स्वास्थ्य जांच भी की जाएगी

by

बद्दी, 18 जून। (तारा) : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अमरावती स्थित जीएस रिजॉर्ट में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन
श्री हरिओम योगा सोसायटी, किशोर योगा एकेडमी तथा क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से सुबह 5:30 बजे से 8 बजे तक किया जाएगा।सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले साधकों को योगाभ्यास कराया जाएगा। सुबह छह बजे से पहले पहुंचने वाले प्रतिभागियों को टी-शर्ट निशुल्क प्रदान की जाएगी। इसके अलावा साधकों के लिए शीतल पेय व नाश्ते की भी व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि भारत विकास परिषद बद्दी की ओर से कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा। शिविर में निशुल्क शुगर जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जबकि पूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण रियायती दरों पर किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री राम के जन्म स्थल अयोध्या पूरी के लिए “दर्शन योजना” के तहत हिमाचल के नालागढ़ से चलेगी बस सेवा – मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ। ऊना :   भगवान श्री राम के जन्म स्थल अयोध्या धाम के लिए हिमाचल से बस सेवा ‘दर्शन योजना’ के तहत चलेगी। हमारी कोशिश रहेगी कि रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा चुराह मर्डर केस में पहली गिरफ्तारी : नेगी राम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी

पांच दिन के पुलिस रिमांड में होगी गहन पूछताछ, अन्य आरोपियों के खुलासे की उम्मीद एएम नाथ। चम्बा :  चंबा जिले के उपमंडल चुराह के खुशनगरी (जुकयानी) क्षेत्र में नेगी राम की निर्मम हत्या...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशा तस्कर की 6.34 करोड़ की संपत्ति जब्त : नशे से बनाया पांच मंजिला महल, खरीदी महँगी गाड़ियां और गहनें

एएम नाथ : सोलन। हिमाचल प्रदेश की जिला सोलन पुलिस ने नशे के कारोबार में सलिंप्त आरोपितों की तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति को जब्त किया है। पिछले एक साल में एनडीपीएस एक्ट के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शहीद तेलू राम का भीगी आंखों से फौजी सन्मान से किया गया अंतिम संस्कार : लोगों ने शहीद तेलू राम अमर रहे के लगाए नारे

गढ़शंकर : गत दिनों जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में डोगरा नाले में आई बाढ़ की चपेट में आकर नाला पार करते शहीद होने वाले गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव खुरालगड़(खुराली) के 25...
Translate »
error: Content is protected !!