अंबाला में शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म : अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल… 4 पर मामला दर्ज

by

अंबाला । एक महिला की शिकायत पर बलदेव नगर थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। दहेज मांग, मारपीट, अवैध कैद, धमकाने, शादी का झांसा देकर शोषण और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने जैसे आरोप महिला ने लगाए हैं।

मामले में सुमित पूनिया, बरखा राम, सपना सोहल और कमलेश पर केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार कॉलेज के दौरान एक महिला परिचित ने उसे आरोपित सुमित से मिलवाया। घर बुलाकर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया गया और होश आने पर उसने स्वयं को बिना कपड़ों के पाया। आरोप है कि सुमित ने शोषण की वीडियो बनाकर धमकियां दीं और गैंगस्टरों से संबंध होने की बात कहकर डराया।

विवाह का झांसा देकर कई बार बिना सहमति के दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि बाद में परिजनों की सहमति से गुरुद्वारे में शादी करवा दी गई, लेकिन शादी के बाद दहेज की भारी मांगें शुरू हुईं-टीवी, फ्रिज, फर्नीचर से लेकर 10 लाख रुपये तक मांगे गए। दहेज न मिलने पर आरोपितों ने मारपीट, प्रताड़ना और बंधक बनाकर रखने की कोशिश की।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि बरखा राम ने भी कई बार शोषण किया और विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां दीं। शिकायतकर्ता के अनुसार, बच्ची के जन्म के बाद भी प्रताड़ना जारी रही और 2020 में धमकाकर घर से निकाल दिया गया। बाद में पता चला कि सुमित ने विवाह से पहले अपनी पहली शादी और तलाक की जानकारी भी छिपाई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में शिक्षक-अभिभावक एसोसिएशन की बैठक संपन्न

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में शिक्षक-अभिभावक एसोसिएशन (पीटीए) की बैठक हुई। जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान छात्रों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अब गांव झिंझकरी भी अमरूद के बागीचे से होगा गुलजार : एचपीशिवा परियोजना से लाभान्वित होंगे गांव के 27 किसान

हमीरपुर 04 अगस्त :  हिमाचल प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी एचपीशिवा परियोजना राज्य के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के कई गांवों में फलदार पौधों की बहार ला रही है। केवल गेहूं, मक्की और धान इत्यादि...
पंजाब

दो बच्चों की मां की हत्या : लिस ने मृतका के वारिसों के बयान पर सास, पति, जेठ, जठानी व देवरानी सहित आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज

नवांशहर : ससुराल में दो बच्चों की मां की हत्या की समाचार मिला है। मृतका के पिता गुरमीत सिंह पुत्र साहिब सिंह निवासी गांव परसोवाल थाना चब्बेवाल जिला होशियारपुर ने थाना पोजेवाल में बयान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बद्दी-पिंजौर एनएच-105 के टेंडर में लगातार देरी पर श्री राम सेना लोकतांत्रिक और जनहितकारी तरीके से आंदोलन करेगी : टेंडर लगातार 9 वीं बार भी नहीं खुला

बद्दी 13 फरवरी (तारा) : बद्दी-पिंजौर एन.एच-105 के टेंडर में हो लगातार देरी पर श्री राम सैना ने जनहित में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द इसका टेंडर नहीं हुआ तो राम सेना...
Translate »
error: Content is protected !!