अंब व गगरेट में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित : हर किसान को कृषि हेतू कर्ज सुनिश्चित किया जाएगा – जिला बैंक अधिकारी गुरचरण भट्टी

by
ऊना, 11 अक्तूबर – अम्ब व गगरेट में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक अग्रणी जिला बैंक अधिकारी गुरचरण भट्टी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में घर-घर केसीसी अभियान (डोर-टू-डोर केसीसी अभियान) बारे बताया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान 1 अक्तूबर से आरम्भ किया गया है जोकि 31 अक्तूबर तक चलेगा। इस अभियान के तहत हर किसान को कृषि हेतू कर्ज सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्रालय ने मौजूदा केसीसी अकाउंट होल्डर्स के डेटा को पीएम किसान लाभार्थियों जिनके पास केसीसी अकाउंट नहीं है उनके साथ वेरिफाई किया है। जिसके तहत पीएम किसान के लाभार्थियों जिनके पास केसीसी कार्ड नहीं है उन्हें केसीसी कार्ड प्रदान किया जाएगा।
अग्रणी जिला बैंक अधिकारी गुरचरण भट्टी ने बताा कि जनसुरक्षा अभियान का दूसरा चरण भी शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि प्रधान मंत्री सुरक्षा व जीवन ज्योति बीमा योजना के पात्र सभी लोगों का बीमा इस अभियान के अंतर्गत किया जाएगा। बीमा की राशि लाभार्थियों के बैंक खातों से कटी जायगी। इस अभियान का दूसरा चरण 31 दिसम्बर चलेगा। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पंचायत प्रधान और सचिवों के सहयोग से सभी पंचायतों में कैंप लगा कर सभी पात्र लोगों को इन दोनों स्कीमों के साथ जोडे़। इसके साथ बैठक में बैंको द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं पर चर्चा की गई।
अग्रणी जिला बैंक अधिकारी ने बैंकों की उपलब्धि के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की और सभी बैंकर्स से अनुरोध किया कि वे इस साल दिए गए लक्ष्य को पूरा करें। साथ ही सभी बैंकर्स से ये भी आग्रह किया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित स्कीमों को ऋण आवेदनों का समय पर निपटान करें।
बैठक में आरसेटी डायरेक्टर संदीप ठाकुर, वित्तीय साक्षरता परामर्शदाता धर्मपाल धीमान, सभी बैंकों के प्रतिनिधि, प्रखंड कर्मी व सीएसपी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब नहीं बिछड़ेंगे अपने….मणिमहेश यात्रा में धनछौ में शुरू हुआ 4G नेटवर्क

मणिमहेश यात्रियों को बड़ी सुविधा, धनछौ में BSNL का 4G टावर चालू सुरक्षित होगी मणिमहेश यात्रा, धनछौ में मोबाइल नेटवर्क सेवा शुरू एएम नाथ। भरमौर :  मणिमहेश यात्रा-2026 के दौरान देश-विदेश से आने वाले...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां के धार्मिक उत्सव में लिया भाग : गीता के कर्मयोग की भावना से जनसेवा में जुटी है प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

जनता और भगवान के आशीर्वाद से जारी रहेगी हिमाचल के हक़-हक़ूक़ की लड़ाई : मुख्यमंत्री रोहित जसवाल/ एएम नाथ ।  ऊना, 5 फरवरी! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ऊना के कोटला कलां स्थित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*प्रदेश की 4 आईटीआई में शुरू किये हैं कृषि आधारित पाठयक्रमः राजेश धर्माणी

कन्दरौर में डेरीका फार्म के उद्घाटन अवसर पर बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री एएम नाथ। बिलासपुर : नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिविर में 85 युवाओं ने किया रक्तदान : विधायक राम कुमार ने रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ

पीजीआई लंगर सेवा ग्रुप ने बरोटीवाला में लगाया रक्तदान शिविर बी बी एन, 15 मार्च (तारा) : पीजीआई लंगर सेवा ग्रुप बरोटीवाला ने तीसरा रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 85 युवाओं ने रक्तदान दिया।...
Translate »
error: Content is protected !!