अजय शर्मा और सुमन भारती, नियुक्तियों के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार बिट्टू काआभार जताया

by
हमीरपुर 11 फरवरी। कृषि उपज मंडी समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय शर्मा और कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने रविवार को मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू से उनके आवास पर जाकर भेंट की।
इस अवसर पर अजय शर्मा और सुमन भारती ने उन्हें नई जिम्मेवारी सौंपने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू का आभार व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने कहा कि वे प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को जन-जन तक पहुुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। अजय शर्मा और सुमन भारती को शुभकामनाएं देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले एक वर्ष के दौरान कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं और कल्याणकारी योजनाएं आरंभ की हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दृढ़ इच्छाशक्ति और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए, ताकि सभी पात्र लोग इनका लाभ उठा सकें।
सुनील शर्मा बिट्टू ने बताया कि मुख्यमंत्री जिला हमीरपुर के लिए कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान कर रहे हैं। इनमें लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक बस अड्डे का निर्माण भी शामिल है। बस अड्डे का कार्य शुरू करने के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताएं तेजी से पूरी की जा रही हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस की शहरी इकाई के अध्यक्ष देवीदास शर्मा शहनशाह, जिला सचिव राजेश ठाकुर, डॉ. शशि शर्मा, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के निदेशक मंडल के सदस्य विक्रम शर्मा, नगर परिषद हमीरपुर के मनोनीत पार्षद डॉ. हर्ष कालिया, सुनील ठाकुर और निशांत शर्मा, डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज की रोगी कल्याण समिति के सदस्य मनोज शर्मा, कांग्रेस पदाधिकारी रमेश लॉर्ड्स, प्रेम चंद, सुनील कुमार, शशि मोहम्मद, रजनीश ठाकुर, शरण प्रसाद, राकेश शर्मा, रणजीत धीमान और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास कार्यों में तीव्रता लाएं तथा निर्धारित अवधि में पूरा करें अधिकारी – DC राघव शर्मा

ऊना, 22 सितम्बर – ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों तथा परियोजनाओं में तीव्रता लाई जाए तथा उन्हें निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए ताकि संबंधित क्षेत्र के लोगों को इनका लाभ प्राप्त हो सके।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता नही किया जाएगा- राजेश धर्माणी

एएम नाथ। शिमला : बिलासपुर 6 अगस्त 2024- जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट, हिमाचल प्रदेश की गवर्निंग काउंसलिग की बैठक मंगलवार को नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा मन्त्री राजेश धर्माणी की अध्यक्षता मंे सम्पन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लंबे समय से पुलिस जिला बद्दी में तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को बदले न जाने पर हाईकोर्ट तल्ख : कुछ अधिकारी व कर्मचारी पिछले 15 सालों से दिए गए स्टेशन पर तैनात

एएम नाथ। शिमला : पुलिस जिला बद्दी के पुलिस स्टेशनों की कार्यप्रणाली पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है। एक मामले की सुनवाई के दौरान प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश त्रिलाक चौहान और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेंटर टीचर स्कूली छात्रों को सिखाएगें लाईफ स्किल के गुर : नशा मुक्त ऊना अभियान में मेंटर टीचर कि कार्यशाला हरोली में संपन्न

ऊना, 11 अगस्त – ऊना के शिक्षक टीचर अब मेंटर बनकर स्कूली छात्रों को नशे से बचाने साथ-साथ लाईफ स्किल के गुर सिखाएगें। इसी कड़ी में नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत मेंटर टीचर...
Translate »
error: Content is protected !!