अतिरिक्त उपायुक्त ने प्री-दिशा बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 3 दिसंबर। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने ऊना में आगामी दिशा बैठक की तैयारियों की को लेकर मंगलवार को प्री-दिशा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों और केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को 7 दिसंबर को आयोजित होने वाली जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति ‘दिशा’ बैठक के लिए पूरी तैयारी के साथ आने के निर्देश दिए। यह बैठक सांसद अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता में सुबह 9.15 बजे जिला परिषद हॉल में होगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी अद्यतन डेटा, सटीक आंकड़े, और पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों पर की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट तैयार रखें। साथ ही, सभी विभागों को यह डेटा उनके कार्यालय में भी सौंपने के लिए कहा गया, ताकि प्रस्तुति के लिए एक विस्तृत पीपीटी तैयार की जा सके।
बैठक में केंद्र प्रायोजित योजनाओं, ग्रामीण विकास परियोजनाओं और सांसद निधि के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया गया। इसमें पीजीआई सैटेलाइट सेंटर और रेलवे से जुड़े कार्यों की स्थिति पर चर्चा की गई। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन, समग्र शिक्षा अभियान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, बल्क ड्रग पार्क, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कौशल विकास कार्यक्रम, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं, उज्ज्वला योजना और खाद्य सुरक्षा अधिनियम जैसी योजनाओं की प्रगति का भी जायजा लिया गया।
अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इन योजनाओं की प्रगति के साथ-साथ उनके क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों और उनके प्रभाव का विस्तृत लेखा-जोखा तैयार रखें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी योजनाओं के आंकड़े सटीक और अद्यतन हों, ताकि बैठक में योजनाओं के प्रदर्शन पर स्पष्ट चर्चा हो सके।
बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और अपने-अपने विभागों की प्रगति और क्रियान्वयन की चुनौतियों को साझा किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

भरे जाएंगे ट्रेनी(मशीन) के 100 पद : अरिहंत स्पाईनिंग मिल्स

ऊना, 1 मई – मैसर्ज़ अरिहंत स्पाईनिंग मिल्स(वर्धमान टैक्सटाईल गु्रप कम्पनी) औद्योगिक क्षेत्र मलेरकोटला पंजाब द्वारा 3 मई को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा हैं।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और तीन मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी

चंडीगढ़ : आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नाम से आए धमकी भरे पत्र के बाद रेलवे पुलिस और पंजाब पुलिस अलर्ट हो गई है। अराजक तत्वों ने रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुल्तानपुर लोधी को डाक के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वीर बाल दिवस पर गुरूद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, छोटे साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित की

चंडीगढ़: इतिहास के सबसे करुण और प्रेरक अध्यायों में दर्ज साहिबज़ादों के अद्वितीय बलिदान को स्मरण करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब पहुँचे। यह वही पावन धरती...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

NEET-2026 केंद्र आवंटन में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट सख्त….NTA समेत छह को नोटिस

गलत परीक्षा केंद्र से परीक्षा छूटी, छात्रा की याचिका पर 15 जुलाई को सुनवाई एएम नाथ। शिमला ; हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने NEET-2026 परीक्षा में कथित रूप से गलत परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाने...
Translate »
error: Content is protected !!