अमृतपाल सिंह को मिली 4 दिन की पैरोल, 5 जुलाई को लेंगे सांसद पद की शपथ

by

चंडीगढ़. पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से जीत हासिल करने वाले अमृतपाल सिंह को 4 दिन की पैरोल मिली है। वे राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम एनएसए के तहत असम की डिब्रूगढ़ जल में बंद हैं। वे 5 जुलाई को सांसद पद की शपथ लेंगे।

जेल में रहकर जीता चुनाव : आपको बतादें कि अमृतपाल सिंह ने जेल में रहकर भी चुनाव जीत लिया। क्योंकि उनका चुनाव प्रचार परिवार के लोगों व अन्य संगठनों के लोगों द्वारा किया गया था। वे इस चुनाव में करीब एक लाख 97 हजार वोटों से जीते थे। उनकी इस जीत से हर कोई हैरान था। अब वे सांसद पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

फरीदकोट सांसद ने किया खुलासा : अमृतपाल सिंह सांसद पद की शपथ 5 जुलाई को लेंगे। इस बात की जानकारी फरीदकोट के सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने दी। उन्होंने बताया कि वे लोकसभा अध्यक्ष के कक्ष में पहुंचकर शपथ लेंगे। इस बात का खुलासा बुधवार को सरबजीत सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करने के बाद किया।

इसलिये नहीं ले सके थे शपथ : दरअसल सांसद के रूप में चुने गए अमृतपाल सिंह रासुका के तहत असम की जेल में बंद हैं। ऐसे में पिछले सप्ताह जब पंजाब के 12 निर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई गई तब वे उपस्थित नहीं हो सके। अमृतपाल सिंह के वकील ने बताया कि 11 जून को पंजाब सरकार को पत्र लिखकर सांसद की शपथ के लिए अस्थाई रिहाई की मांग की थी। इस मामले में कटृरपंथी उपदेशक के पिता ने कहा कि इस पत्र को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इस कारण परिवार ने पैरोल की मांग की ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप कांग्रेस के पंजाब में गंठबधन की अटकलों का अंत : अकेले लड़ेगी आम आदमी पार्टी लोक सभा की सभी तेरह सीटों पर चुनाव : केजरीवाल ने मीटिंग के बाद कर दिया एलान – इंडिया गठबंधन को एक और बड़ा झटका

चंडीगढ़ : पंजाब की सभी 13 सीटों पर आप अकेले लोक सभा चुनाव लड़ेगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आज कैबिनेट मंत्रियों और मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मीटिंग में इस बात का ऐलान किया है।...
article-image
पंजाब

12 नशीले टीकों स्मेत गढ़शंकर पुलिस ने किया एक युवक काबू

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने गश्त दौरान एक बाईक स्वार युवक को 12 नशीले टीकों स्मेत काबू कर लिया।            जानकारी मुताबिक गढ़शंकर पुलिस के एएसआई महिंदर पाल के नेतृत्व ...
article-image
पंजाब

1 पिस्तौल, 5 जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

माहिलपुर, 25 अक्तूबर  : थाना माहिलपुर पुलिस ने बाइक सवार युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक पिस्तौल व 5 जिंदा कारतूस बरामद कर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी अनुसार एएसआई...
Translate »
error: Content is protected !!