अमृतपाल सिह का करीबी खंडा की यूके में मौत: यूके में भारतीय तिरंगे का अपमान करने का आरोप थे

by

चंडीगढ़ : अमृतपाल सिह का करीबी और खालिस्तानी समर्थक अवतार सिंह खंडा की विदेश में मौत होने का मामला सामने आया है। वह एक निजी अस्पताल में भर्ती था। उस पर यूके में भारतीय तिरंगे का अपमान करने का आरोप है। कनाडा के वरिष्ठ लेखक गुरप्रीत सिंह सहोता ने उसकी मौत की पुष्टि की है। अवतार सिंह खंडा का परिवार मोगा में रहता है। उसकी माता चरनजीत कौर एक स्कूल में टीचर है। उसकी एक बहन भी है। खंडा 2014 में इंग्लैंड गया था। उसकी बहन स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करती है। कुछ समय पहले जब अमृतपाल केस की जांच चल रही थी तो सुरक्षा एजेंसियों ने उसके परिजनों से पूछताछ की थी।
खंडा के चाचा बलवंत सिंह खुकराना को सुरक्षा बलों ने एक एनकाउंटर में 1988 में मार गिराया था। खंडा के पैदा होने के तीन साल बाद ही 3 मार्च 1991 को उसके पिता कुलवंत सिंह खुकराना का भी सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर कर दिया था। अवतार के पिता और चाचा दोनों ही खालिस्तानी फोर्स के एक्टिव मेंबर थे। अवतार का मामा गुरजंत सिंह बुधसिंहवाला खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का प्रमुख था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं को डॉ दिलबाग राय ने भाजपा में शामिल किया।

माहिलपुर – चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के घोषित उम्मीदवार डॉ दिलबाग राय ने आधा दर्जन गांवों का दौरा किया। इस दौरान अन्य दलो के कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टियों को अलविदा कहते हुए भाजपा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

150 नशीली गोलियों और 12 नशीले इंजेक्शनों के साथ एक गिरफ्तार

गढ़शंकर, 20 दिसंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 150 नशीली गोलियों और 12 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार कर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा और एसपी(आई) सर्ब्ज6 सिंह...
article-image
पंजाब

कालोनाइजर से तरनतारन में जमीन सौदे के लिए 55 लाख की ठगी : इकरारनामा फाड़ा, एक गिरफ्तार, दस आरोपी फरार

तरनतारन। तरनतारन में जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर 55 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। लुधियाना के एक कालोनाइजर से पेशगी राशि लेकर न केवल जमीन की रजिस्ट्री से इनकार किया...
article-image
पंजाब

Gram Panchayat Elections-2024-Polling took

Deputy Commissioner and SSP visited different polling booths District Election Officer thanked voters and polling staff for peaceful voting Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct.15 :   Deputy Commissioner-cum-District Election Officer Hoshiarpur Komal Mittal said that Panchayat elections have...
Translate »
error: Content is protected !!