अम्ब में पोल्ट्री फार्म में आग लगने से 450 मुर्गियों की मौत

by
ऊना । अम्ब थाना क्षेत्र के चक गांव में एक पोल्ट्री फार्म में आग लगने से लगभग 450 मुर्गियों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।  पुलिस ने बताया कि यह घटना देर रात ढ़ाई बजे अम्ब थाना क्षेत्र के चक गांव के वार्ड नंबर-चार में अरुण कुमार के पोल्ट्री फार्म में हुई।
पुलिस ने बताया कि फार्म की छत पर रखी गई घास और उसके नीचे लगे प्लास्टिक पाइप में आग लग गई। आग की चपेट में आने से 450 मुर्गियां झुलस गईं और दाने की 10 बोरियां भी जलकर राख हो गईं।
उसने बताया कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार फार्म को करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अम्ब थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

थिंक एजुकेशन्स चंडीगढ़ द्वारा पठानकोट में नीट यूजी काउंसलिंग सेमिनार का सफल आयोजन

पठानकोट, 29 जुलाई :  थिंक एजुकेशन्स चंडीगढ़ द्वारा आज पठानकोट में NEET UG काउंसलिंग सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। इस सेमिनार में बड़ी संख्या में NEET अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता: बाली

एएम नाथ। नगरोटा, 5 जनवरी । युवाओं को रोज़गार के नवीन अवसर उपलब्ध करवाना तथा उन्हें स्वरोज़गार के साथ जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। युवाओं को बेहतर प्लेसमेंट के अवसर प्रदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

142 पुलिस अधिकारियों को मिले डीजी डिस्क अवॉर्ड : अपराध रोकने और बेहतर सेवाओं के लिए किया सम्मानित

शिमला। डीआईजी मोहित चावला, सौम्या सांबशिवन, एसपी भगत ठाकुर दिवाकर शर्मा व वीरंद्र कालिया को गोल्डन डिस्क अवार्ड प्रदान किए गए। जबकि 137 को डीजी डिस्क अवार्ड मिला है। कुल 142 को डीजी डिस्क...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कालेज की प्रबंधक और वाईस प्रिसीपल के खिलाफ मामला दर्ज : नर्सिग कालेज में विधार्थी द्वारा जहरीली बस्तू खाने के बाद खुदकुशी करने का मामला

गढ़शंकर।  गुर सेवा नर्सिग कालेज पनाम में 9 अक्तूबर को बीएससी नर्सिग के विधार्थी दुारा जहरीली चीज खाकर खुदकुशी करने के मामले को लेकर कालेज की प्रबंधक दविंद्र कौर राय और वाईस प्रिसीपल कमलदीप...
Translate »
error: Content is protected !!