आईटीबीपी के सहयोग से प्रदेश में सीमा पर्यटन को दिया जाएगा बढ़ावा: मुख्यमंत्री सुक्खू

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के उत्तरी सीमांत मुख्यालय देहरादून के सीमांत कमांडर संजय गुंज्याल ने भेंट की।
बैठक के दौरान प्रदेश के सीमावर्ती जिलों किन्नौर एवं लाहौल-स्पीति में आईटीबीपी की भूमिका व भारत-चीन सीमा सुरक्षा से सम्बन्धित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर राज्य के सीमांत अग्रिम क्षेत्रों में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देने की कार्ययोजना, सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से आईटीबीपी को आपूर्ति के लिए स्थानीय उत्पादों की खरीद, आईटीबीपी के स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से लोगों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करने सहित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत आईटीबीपी के क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केन्द्रों से और बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आईटीबीपी के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित हेलीपैडों को दूर-दराज क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। इसके लिए बल के साथ विस्तृत चर्चा कर सभी औपचारिकताएं पूर्ण की जाएंगी। इससे सम्पर्क सुविधा भी सशक्त होगी।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए अनेक कदम उठा रही है। ग्रामीण आर्थिकी को सशक्त करने के लिए आईटीबीपी यदि स्थानीय लोगों से खाद्य उत्पाद क्रय करती है, तो इससे रोजगार के अवसर सृजित होंगे और किसान-बागवान भी लाभान्वित होंगे।
मुख्यमंत्री ने बल के अधिकारियों से कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद स्थानीय लोगों को विशेष प्राथमिकता दी जाए।
उन्होंने प्रदेश सरकार के अधिकारियांें को सीमावर्ती क्षेत्रों में संचार टावर स्थापित करने के लिए सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्रों में आईटीबीपी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और अन्य गतिविधियों की सराहना की।
कमांडर संजय गुंज्याल ने आईटीबीपी द्वारा वाईर्बेंट गांव विकास कार्यक्रम के तहत सांगला वैली व कौरिक क्षेत्र में प्रस्तावित तीन नई सड़कों के निर्माण के लिए उठाए गए कदमों तथा प्रदेश के दूरस्थ व अग्रिम सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रस्तावित 15 नई सड़कों के प्रस्ताव से भी अवगत करवाया।
बैठक में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, हिमफैड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, सचिव रितेश चौहान, आईटीबीपी के डीआईजी पवन कुमार नेगी व बरिन्द्रजीत सिंह, कमांडेंट वसंत नोगल और सुनील कुमार सेनानी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा में सर्वदलीय बैठक में कुलदीप सिंह पठानियां ने सदस्यों से की रचनात्मक सहयोग की अपील

एएम नाथ। शिमला विधान सभा सचिवालय में आयोजित सर्वदलीय बैठक के उपरान्त पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि उन्होने 27 अगस्त से आरम्भ होने वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाथपा-झाकड़ी विद्युत परियोजना से प्रभावित भूमिहीन लोगों को एक माह के भीतर प्रदान करें भूमि का मालिकाना हक – जगत सिंह नेगी

राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में नाथपा झाकड़ी व बसपा जल विद्युत परियोजना पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन सलाहकार समिति की राज्य स्तरीय बैठक रामपुर में आयोजित* एएम नाथ। शिमला 07 अगस्त – एसजेवीएनएल जल विद्युत परियोजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आदर्श आचार संहिता की अनुपालना में सहयोग करें सभी राजनीतिक दल : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने किया आग्रह

एएम नाथ / अजायब सिंह बोपाराय। हमीरपुर 12 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे आगामी लोकसभा चुनाव के लिए लागू...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान : ढाबे पर खाना खाने के चलते हिन्दू युवक की पिटाई ….पाक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सम्बन्धी केंद्रीय विदेश मंत्रालय को पूर्व सांसद खन्ना ने लिखा पत्र

होशियारपुर, 6 अक्टूबर  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने पकिस्तान के सिंध प्रान्त के कोटरी में सड़क के किनारे एक ढाबे पर खाना खाने के चलते हिन्दू युवक की पिटाई सम्बन्धी समाचार पर...
Translate »
error: Content is protected !!