आठ बार मिली हार, जारी रखी मिहनत : मुक्तसर के विश्वजोत बराड़ भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट

by

मुक्तसर साहिब : मुक्तसर के गांव बूड़ा गुज्जर के विश्वजोत सिंह बराड़ भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट चुने गए हैं।   गांव बूड़ा गुज्जर में पहुंचने पर परिवार व गांव वालों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। विश्वजोत सिंह बराड़ ने बताया कि उसने इलाहाबाद सहित कई जगहों पर लेफ्टिनेंट की परीक्षाएं दी थीं। आखिरकार नौवीं बार वह 23 फील्ड आर्टिलरी में बतौर लेफ्टिनेंट सिलेक्ट हुए हैं।

उन्होंने बताया कि 350 जवानों में से वह अकेले ही पंजाब से सिख के रूप में भर्ती हुए हैं। पिता हरविंदर सिंह बराड़ और माता परमजीत कौर बराड़ ने बताया कि बेटा विश्वजोत सिंह बराड़ पढ़ाई के दौरान ही भारतीय सेना में अफसर बनने की तैयारी कर रहा था। उन्होंने बताया कि लिटिल फ्लावर स्कूल में पढ़ते समय ही उसका आधार बना और उसने उच्च शिक्षा गुरु नानक कालेज मुक्तसर से प्राप्त की।

लेफ्टिनेंट विश्वजोत सिंह बराड़ ने बताया कि इस कामयाबी पिता हरविंदर सिंह बराड़ और माता परमजीत कौर बराड़ से मिले हर तरह के सहयोग और स्कूल अध्यापकों की मेहनत का परिणाम है। इस खुशी के मौके पर रिश्तेदारों और शहर वासियों ने ढोल-धमाकों के साथ उसका स्वागत किया और फूलों की वर्षा की। इस मौके पर जहां उन्होंने वाहेगुरु का शुक्राना करने के लिए गुरुद्वारा श्री टुट्टी गंढी साहिब में नतमस्तक हुए, वहीं वह अपने पैतृक गांव बूड़ा गुज्जर भी पहुंचे जहां गांव वासियों ने उनशसका भरपूर स्वागत किया।

विश्वजोत ने युवाओं से अपील की कि एनसीसी में भर्ती होकर सैन्य ट्रेनिंग लें ताकि सेना में भर्ती के समय उन्हें दिक्कत न आए। इस मौके पर उनका स्वागत करने वालों में अमरिंदर सिंह ग्रेवाल, बहन नवरीत कौर ग्रेवाल, जगमंदर सिंह संधू, गुरजंट सिंह बराड़, पार्षद लाडी बत्रा, रुपिंदर कौर बत्रा, डा. सेवा सिंह, कामरेड खैराती लाल, गुरचरण सिंह बराड़, बलदेव सिंह, पवन कुमार, विनोद कुमार, गोपाल चंद, चरणजीत सिंह, दलजीत सिंह, जगजीत सिंह, बलजीत सिंह संधू, डा. कुलदीप सिंह, डा. प्रभजोत कौर, प्रो. हरमन प्रीत सिंह संधू, गुरदीप सिंह खुरमी आदि परिवारों सहित पहुंचे हुए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने हरोली में किया स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ : सामान्य रोगों के अलावा आंख, नाक, कान, गला, हड्डी रोग व शिशु रोग विशेषज्ञों द्वारा क्षेत्र वासियों के स्वास्थ्य जांच की

हरोली , 9 अक्तूबर – नागरिक चिकित्सालय हरोली में आयोजित एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया। आयुष्मान भव योजना के तहत आयोजित इस स्वास्थ्य मेले में सामान्य रोगों के...
article-image
पंजाब

Visit of Elders to Rayat

Special program organized to encourage students to learn from the experiences of elders and to instill a sense of respect Elders are the living pillars of our culture and knowledge” – Gurvinder Bahra Hoshiarpur/...
article-image
पंजाब , हरियाणा

रंजीत गिल पहुंचे हाईकोर्ट….मुझे झूठे केस में फंसाया : बीजेपी में शामिल होते ही विजिलेंस ने मारा छापा

चंडीगढ़। रियल एस्टेट कारोबारी व पूर्व अकाली दल नेता रंजीत सिंह गिल के भाजपा में शामिल होने के 24 घंटे के भीतर ही पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने उनके आवास व कार्यालय पर दूसरी बार...
article-image
पंजाब

सेवानिवृति पर विशेष – मास्टर सुभाष चंद धीमान

बीनेेेवाल । सुभाष चंद धीमान 31 मार्च दिन वीरवार को आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर के पद से सेवानिवृत हो रहे हैं। उनका जन्म 3 मार्च 1964 को गढ़शंकर तहसील के गांव बीनेवाल में पिता...
Translate »
error: Content is protected !!