आदर्श आचार संहिता के प्रभावी पालन  को लेकर स्थाई समिति की बैठक आयोजित : निजी संपत्ति पर पोस्टर- बैनर- होल्डिंग लगाने की भवन मालिक से लेनी होगी लिखित अनुमति

by
टोल फ्री  नंबर 1950  पर की जा सकती है शिकायत
एएम नाथ। चंबा, 18 मार्च :
उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल  की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन- 2024 के तहत आज ज़िला में आदर्श आचार संहिता के प्रभावी पालन  को लेकर स्थाई समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया ।
उपायुक्त ने कहा कि आदर्श आचार संहिता की घोषणा होने  के तुरंत बाद सभी  सार्वजनिक स्थानों में स्थापित  राजनीतिक संदेश अथवा राजनीतिक दलों के होल्डिंग्स को हटाने की 48 घंटे की   समय सीमा निर्धारित है जबकि निजी संपत्ति में लगे  राजनीतिक संदेश तथा होल्डिंग  के लिए  72 घंटे की समय सीमा  में हटाना अनिवार्य होगा ।
उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार  संपत्ति  मालिक की अनुमति के बिना उसकी व्यक्तिगत जमीन, भवन, परिसर, दीवार तथा गाड़ी में बैनर लगाने, स्लोगन लिखने, पंपलेट चिपकाने इत्यादि के कार्य नहीं कर सकेंगे। इसके लिए मलिक की लिखित सहमति अनिवार्य रहेगी।
उपायुक्त ने कहा कि आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायत  टोल फ्री नंबर 1950 तथा सी-विजिल एप के माध्यम से भी की जा सकती है l ऐसी शिकायतों समयबद्ध समाधान किया जाता है l
उन्होंने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी करने की तिथि 7 मई, नामांकन की अंतिम तिथि 14 मई, नामांकन की जांच 15 मई, नाम वापस लेने की  अंतिम तिथि 17 मई तथा मतदान 1 जून को होगा।
इसी तरह मतगणना का कार्य 4 जून को राजकीय सहस्‍त्राब्‍दी बहु तकनीकी संस्थान सरोल में होगा।
6 जून को निर्वाचन प्रक्रिया तथा आदर्श आचार संहिता समाप्त होगी।
उपायुक्त ने बताया कि राजनीतिक दलों द्वारा जनसभा, जुलूस इत्यादि के आयोजन को लेकर अनुमति लेनी आवश्यक रहेगी। अनुमति सुविधा  ऐप के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
साथ में उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय के खेल मैदान इत्यादि में राजनीतिक आयोजन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। बैठक में कार्यवाही का संचालन अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी राहुल चौहान ने किया।
बैठक में मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरण,पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, उप निदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढक, प्रारंभिक शिक्षा ज्ञानचंद, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जालम भारद्वाज,व  तहसीलदार निर्वाचन अनूप डोगरा सहित राजनीतिक दलों के  प्रतिनिधियों में धीरज नारयल, कपिल भूषण, गोवर्धन आहूजा उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेन्द्र कंवर ने बंगाणा में सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली को दिखाई हरी झंडी

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा में सब बनें भागीदार: वीरेन्द्र कंवर ऊना, 16 फरवरी: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने आज बंगाणा में सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरुकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अतिरिक्त उपायुक्त ने प्री-दिशा बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा

रोहित जसवाल।  ऊना, 3 दिसंबर। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने ऊना में आगामी दिशा बैठक की तैयारियों की को लेकर मंगलवार को प्री-दिशा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने पिछली बैठक में दिए गए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई में बालिकाओं को दिया आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का संदेश … आज की बेटियां किसी से कम नहीं : राजेश

एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा की ओर से आईटीआई चम्बा में मिशन हब के तहत किशोरियों को मासिक धर्म पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस...
हिमाचल प्रदेश

कार्यक्रम की अनुमति सुनिश्चित करना होटल व मैरिज पैलेज प्रबंधकों का भी दायित्वः डीसी

ऊना – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अनुमति सुनिश्चित करना होटल, मैरिज पैलेस या रेस्त्रां प्रबंधकों की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जिला में संबंधित...
Translate »
error: Content is protected !!