उन्नति कोऑपरेटिव सोसायटी, तलवाड़ा ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दी 1000 राशन किटों की सहायता

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसायटी आशिका जैन ने बताया कि इस समय पूरा पंजाब बाढ़ की मार झेल रहा है और इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ पूरा देश खड़ा है। जिला होशियारपुर के कई इलाके भी इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं। सरकार जहां पीड़ितों की मदद में जुटी हुई है, वहीं स्वैच्छिक संस्थाएं, कंपनियां, फैक्टरियां, दानी सज्जन तथा आम नागरिक भी राहत कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जानकारी दी कि उन्नति कोऑपरेटिव सोसायटी, तलवाड़ा ने बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद हेतु जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 1000 राशन किटें प्रदान की हैं। उन्होंने संस्था का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस आपदा के समय उनकी ओर से किया गया सहयोग प्रभावित परिवारों के लिए अत्यंत मूल्यवान है।

आशिका जैन ने बताया कि उन्नति कोऑपरेटिव सोसायटी हमेशा ही मुश्किल परिस्थितियों में रेडक्रॉस के साथ खड़ी रही है। वर्ष 2023 की बाढ़ के समय भी संस्था द्वारा पीड़ितों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई गई थीं। उन्होंने संस्था के इस मानवीय प्रयास की सराहना की।

रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव मंगेश सूद ने जिले की कंपनियों, फैक्टरियों, उद्योगपतियों, शिक्षण संस्थानों, व्यापारी वर्ग और सभी नागरिकों से अपील की कि वे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं और वित्तीय अथवा अन्य किसी भी प्रकार का सहयोग देकर अपना योगदान दें। रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से इस उद्देश्य हेतु जारी किए गए लिंक https://tinyurl.com/redcrosshoshiarpur पर क्लिक करके ऑनलाइन दान किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, इच्छुक व्यक्ति सोमवार से शुक्रवार तक जिला रेडक्रॉस कार्यालय, जोधा मल्ल रोड, होशियारपुर में सीधे संपर्क कर भी सहायता कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

World No Tobacco Day Observed

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 14 : Sant Baba Dalip Singh Memorial Khalsa College, Dumeli — an educational institution run under the aegis of the Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee — observed World No Tobacco Day...
article-image
पंजाब , समाचार

गायक सतिंदर सरताज बिखरेंगे 5 मार्च को अपनी आवाज का जादू : लोक नृत्यों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,

होशियारपुर, 04 मार्च: ‘विरसा होशियारपुर दा’ मेले के दूसरे दिन लोक नृत्यों की धूम रही। इस दौरान अलग-अलग कलाकारों के अलावा स्कूल- कालेजों के विद्यार्थियों ने भी अपने फन का प्रदर्शन किया। जे.एस.एस. आशा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका ने 1100 भारतीयों को पिछले 12 महीनों में किया डिपोर्ट

अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग में सीमा और आव्रजन नीति के सहायक सचिव Royce Bernstein Murray ने एक ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका ने पिछले 12 महीनों में अवैध रूप...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में होने वाले सीपीएम के राजनीतिक सम्मेलन को माकपा सचिव कामरेड सीता राम येचुरी करेंगे संबोधित

गढ़शंकर । शहीद भगत सिंह और उनके साथियों की पुण्यतिथि के अवसर पर, स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर और महान कम्युनिस्ट नेता कॉमरेड हरकिशन सिंह सुरजीत की जयंती के अवसर पर,...
Translate »
error: Content is protected !!