उपायुक्त ने भू-राजस्व अधिकारियों के साथ की राजस्व विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

by
एएम नाथ। कुल्लू :  उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज राजस्व अधिकारियों के साथ राजस्व विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि 2 साल से पुराने लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटान सुनिश्चित बनाये।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार, सभी उपमंडलाधिकारी, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
भू राजस्व से सम्बंधित कार्यों की समीक्षा
बैठक में किसान सम्मान निधि, निशानदेही से सम्बंधित, न्यायालय में चल रहे राजस्व मामलों, राजस्व प्रविष्टियों की अपील करेक्शन, निशानदेही अपील, इंतकाल अपील, आपराधिक मामलों से सम्बंधित अपील, अवैध कब्जों को लेकर अपील, बैंक ऋण वसूलियां, हुकमी और खानगी तकसीम, हिमाचल प्रदेश भू राजस्व अधिनियम की धारा 163 के अंतर्गत अवैध कब्जा मामलों, बेदखली वारंट, राजस्व प्रविष्टियों की शुद्धि इत्यादि को लेकर मद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
उपायुक्त ने सम्बंधित एसडीएम और तहसीलदार व नायब तहसीलदारों को उपरोक्त मुद्दों के अंतर्गत लंबित पड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
इसके साथ ही इस बैठक में सरकारी विभागों के पास कब्जे में खाली पड़ी भूमि को भी चिन्हित करने को कहा गया. उपायुक्त ने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर पुरानी लंबित जमा को बंदियों को तस्दीक करवाने के बाद भू अभिलेख कक्ष (land records room) में दाखिल करने, इंतकाल कंप्यूटर में दर्ज करने के भी निर्देश दिए. जिले में कानूनगो और पटवार भवनों के मरम्मत और निर्माण के कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करने को कहा गया. उन्होंने कहा कि जहां अभी तक कार्य नहीं चला है, वहां शीघ्र भूमि चिन्हित कर निर्माण कार्य शुरू करने को कहा गया।
उन्होंने कहा कि तकसीम विशेषकर खानगी तकसीम, भूमि की निशानदेही व इंतकाल के मामलों को समय पर निपटारा करें ताकि लोगों को राजस्व सम्बन्धी मामलों मे तहसील के चक्कर न काटने पड़े।
उपायुक्त ने राजस्व रिकॉर्ड संबंधी प्रविष्टियां को दुरुस्त करने के लिए भी तीव्रता से मामलों को निपटाना के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निशान देही के मामलों को सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार तीन महीने के भीतर प्राथमिकता के आधार पर निपटान करना सुनिश्चित बनाये .
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की परीक्षा नकल कांड में दो लोग हिरासत में लिए

(सुंदरनगर) : हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा आयोजित जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) की छंटनी परीक्षा में नकल का मामला सामने आया है। पोस्ट कोड 939 की परीक्षा में नकल की घटना में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार उठा रही आपदा प्रभावितों के पुनर्वास की जिम्मेवारी : विशेष राहत पैकेज के तहत लगभग 22 हजार आपदा प्रभावितों को दी गई वित्तीय सहायता: मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला  :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि 22 हजार से अधिक आपदा प्रभावित परिवार प्रदेश सरकार द्वारा राहत एवं पुनर्वास के लिए लाए गए 4500 करोड़ रुपये के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुसूचित जाति आयोग कार्यालय में बैठक आयोजित, आयोग के समक्ष प्राप्त हुए 17 मामलों पर हुई चर्चा

15 मार्च को थानाकलां में आयोजित होगा जन-जागरूकता शिविर – कुलदीप कुमार धीमान रोहित जसवाल।  ऊना,9 मार्च। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के कार्यालय रामपुर में आज(सोमवार) को बैठक का आयोजन किया गया,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में रहने के लिए शानदार बंगला लिया किराए पर : महीने के 8 दिन के लिए अपना आशियाना बनाने का निर्णय

जालंधर : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजधानी चंडीगढ़ के अलावा अब जालंधर में रहने के लिए शानदार बंगला किराए पर लिया है। सीएम मान ने बंगला किराए पर लेने का उद्देश्य इस इलाके के...
Translate »
error: Content is protected !!