ऊना गोलीकांड पर जांच जारी, राजनीति न करें जयराम ठाकुर : विक्रमादित्य सिंह

by

रोहित जसवाल । शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरूवार को जिला मुख्यालय में बातचीत करते हुए ऊना और शूलिनी यूनिवर्सिटी गोलीकांड को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष के नेता जयराम ठाकुर द्वारा दिए गए बयानों का कड़ा जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि मामले की पुलिस जांच जारी है, इसलिए इस पर अनावश्यक राजनीतिक बयानबाजी उचित नहीं है। उन्हीनों ने याद दिलाया कि जयराम ठाकुर के कार्यकाल में भी हिमाचल प्रदेश में कई गोलीकांड हुए थे, लेकिन मूल विषय यह है कि ऐसी घटनाओं में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई कैसे की जाती है। वर्तमान कांग्रेस सरकार आपराधिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपना रही है और हर मामले में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। मंत्री ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि विपक्ष केवल राजनीतिक लाभ के लिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है।

वास्तविकता यह है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। सरकार अपराधियों पर कड़ी निगरानी रख रही है और किसी भी सूरत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पंचायत चुनाव को लेकर पूछे गए प्रश्न पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पिछले कुछ दिनों से स्पष्ट कर चुके हैं कि प्रदेश के कई दुर्गम क्षेत्रों में हालिया आपदाओं के कारण सड़क संपर्क अभी पूरी तरह बहाल नहीं हो पाया है। ऐसे में सभी क्षेत्रों में एक साथ चुनाव करवाने में कठिनाइयां आ रही हैं। जैसे ही सड़कें बहाल होंगी, पंचायत चुनाव समयबद्ध तरीके से करवा दिए जाएंगे।

राज्य चुनाव आयोग और प्रदेश सरकार मिलकर चुनाव प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है। नशा विरोधी अभियान पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ व्यापक और सख्त अभियान चला रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र व अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोबाइल गेम खेलने से रोका तो 14 वर्षीय किशोर ने उठाया खौफनाक कदम : धर्मशाला में मातम

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के खनियारा रक्कड़ क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिजनों ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नवोदय विद्यालय कक्षा छठी प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी : 11 अप्रैल को होगी चयन परीक्षा

एएम नाथ। चम्बा, 17 मार्च :  प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय चम्बा विक्रम सचदेवा ‌ने जानकारी देते हुए बताया कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा सत्र 2026-27 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश हेतु आयोजित की...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर कुल्लू में निकली सेवा ज्योति यात्रा : भाजपा का साधारण कार्यकर्ता आज देश का प्रधानमंत्री, 2047 तक विकसित भारत का संकल्प – जयराम ठाकुर

एएम नाथ। कुल्लू । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को कुल्लू के ढालपुर में भाजपा की ओर से विकसित भारत संकल्प सभा के तहत...
article-image
पंजाब

शरेआम नशा बेचने के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई : वृद्ध महिला को 15 नशीले टीकों व एक युवक को 40 ग्राम नशीले पदार्थ सहित किया ग्रिफ्तार

गढ़शंकर।  गढ़शंकर थाने में पड़ते गांव बस्ती सेंसियां में शरेआम नशे बेचने के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने करवाई करते हुए एक वृद्ध महिला को 15 नशीले टीकों  व एक युवक को...
Translate »
error: Content is protected !!