ऊना-पीरनिगाह सड़क पर 3 से 15 मार्च तक यातायात रहेगा डाइवर्ट

by
ऊना, 1 मार्च: ऊना-पीरनिगाह सड़क के बीहडू तक के निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक को 3 मार्च से डाइवर्ट किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि इस सड़क के सिंगल लेन होने के कारण निर्माण कार्य के सुचारू कार्यान्वयन के लिए इस रूट पर यातायात को डाइवर्ट किया जा रहा है।
उपायुक्त ने बताया कि मलाहत के लिए केवल हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर रेलवे ओवर ब्रिज के समीप सम्पर्क सड़क को प्रयोग में लाया जाएगा जबकि मदनपुर से हल्के व भारी वाहनों की आवाजाही माउंट कार्मेल स्कूल के समीप सम्पर्क सड़क से होगी। उन्होंने बताया कि पीरनिगाह के लिए ट्रैफिक को एनएच पर तृष्मा रिसोर्ट के साथ लगते सम्पर्क मार्ग की ओर डाइवर्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि यह ट्रैफिक व्यवस्था 3 से 15 मार्च तक लागू रहेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला के भट्टाकुफर में एक पांच मंजिला भवन जमींदोज

एएम नाथ। शिमला : राजधानी शिमला में बीती रात से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। आज सुबह शिमला के भट्टाकुफर स्थित माठू कॉलोनी में एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने संवैंधानिक मर्यादाएं लांघी, भाजपा नेता नहीं चाहते थे कि बजट पारित हो और इसके लिए वे कई अलोकतांत्रिक हथकंडे अपना रहे थे: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

अजायब सिंह बोपाराय/ एएम नाथ।  हमीरपुर :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर के बस अड्डे की आधारशिला रखने के उपरान्त पक्का भरो में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमीरपुर बस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देश में किसानों के नाम पर शोर करने वाली कांग्रेस ने बढ़ाया पाँच गुना बिजली का बिल : जयराम ठाकुर

अब बिजली के बिल से प्रदेश के किसानो को भी झटके दे रही है शुल्क की सरकार : जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

14 वर्षीय बच्चे की मदद के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू ने हाथ बढ़ाए : मुख्यमंत्री ने दिया हर संभव सहायता के लिए तुरंत अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी

शिमला : मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से पीड़ित 14 वर्षीय बच्चे की मदद के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाथ बढ़ाए हैं। मुख्यमंत्री ने पीड़ित बच्चे के उपचार के लिए सरकार की तरफ से...
Translate »
error: Content is protected !!