एक और सैनिक स्कूल हमीरपुर के बड़सर के बणी में खुलेगा : अविनाश राय खन्ना

by

हमीरपुर : प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने गुरुवार को प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश का हमेशा ख्याल रखा है । हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री पोषण स्कीम के तहत केंद्र की ओर से साढ़े 42 करोड़ रुपए का बजट जारी किया गया है।  उन्होंने कहा कि इसमें मंडी को सबसे ज्यादा करीब साढ़े छह करोड़, जबकि सबसे बड़े जिला कांगड़ा को करीब छह करोड़ रुपए आबंटित किए गए हैं।
खन्ना ने कहा कि जिला ऊना की स्वां नदी पर पंडोगा-त्यूड़ी के बीच पुल के निर्माण को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। भारत सरकार के सड़क परिवहन व राज मार्ग मंत्रालय के अंतर्गत सीआरआईएफ ने पंडोगा त्यूड़ी पुल के निर्माण के लिए 50.60 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत कर दी है। केंद्र सरकार ने सेतु बंधन योजना में 154 करोड़ 25 लाख रुपए की धनराशि जारी की है। इस धनराशि से दो पुलों का निर्माण होगा। इनमें से एक पुल कांगड़ा और दूसरा ऊना में बनना प्रस्तावित है। प्रदेश भाजपा प्रभारी ने कहा कि एजुकेशनल हब कहे जाने वाले जिला हमीरपुर को भारत सरकार के रक्षा मंत्रलय से एक और बड़ी सौगात मिली है।
मंत्रालय ने यहां एक और सैनिक स्कूल को मंजूरी प्रदान की है। यह स्कूल हमीरपुर के बड़सर उपमंडल के बणी में खुलेगा। केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन हर घर जल योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को 4301 करोड़ रुपए आबंटित किए, जिसमें 2019 से 2020 में 206 करोड़, 2020-21 में 547 करोड़, 2021-22 में 2013 करोड़, 2022-23 में 1345 करोड़ और 2023-24 तक 190 करोड़ रुपए दिए गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर और नालागढ़ में हुए उपचुनाव के मतों की पर मतगणना की तैयारियां पूरी

एएम नाथ। शिमला, 12 जुलाई : प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ में हुए उपचुनाव के मतों की गणना शनिवार को सुबह 08 बजे से होगी। इसके लिए राज्य निर्वाचन विभाग...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra Institute of Pharmacy

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.9 :  An international webinar on the “Pre-Clinical Development of mRNA Lipid Nanoparticles (LNP) Therapy” was organized by Rayat Bahra Institute of Pharmacy, Hoshiarpur. The keynote speaker, Dr. Rajendra Khanal, a Post-Doctoral LNP...
article-image
पंजाब

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने ब्लाइंड स्कूल बाहोवाल, फ्रंट आफिस गढ़शंकर का किया दौरा : सरकारी हाई स्कूल सैला खुर्द व गढ़शंकर के लीगल लिटरेसी क्लब में सैमीनार को किया संबोधित

होशियारपुर, 21 जनवरी: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल के निर्देशों पर सी.जे.एम.-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से शनिवार ब्लाइंड स्कूल बाहोवाल का दौरा किया...
Translate »
error: Content is protected !!