एक साल पांच काम अभियान के तहत विकास कार्योंं का प्राथमिकता पर करें कार्योन्वयन – सत्ती

by

ऊना 3 फरवरी – विकास खंड ऊना के तहत एक साल पांच काम अभियान सहित अन्य मदों के अंतर्गत चलाए जा रहे विकास कार्याें को लेकर आज जिला परिषद सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने की। उन्होंने कहा कि एक साल पांच काम के तहत कार्यान्वित किए जा रहे कार्यों को प्राथमिकता दें और इन कार्यों में गुणवत्ता और पूर्ण करने की तय समय सीमा का पूरा ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों मंें बुनियादी ढांचों को सुदृढ करना इसका मुख्य उद्देश्य है।
सत्ती ने बताया कि 14वें वित्तायोग के तहत विकास खंड ऊना की 36 पंचायतों के लिए 17.98 करोड़ रुपये की राशि आबंटित हुई थी जिसमें से 17.63 करोड़ व्यय हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि 14वंे वित्तायोग की बकाया राशि को शीघ्र विकास कार्यो पर खर्च किए जाए। उन्होंने कहा कि 15वें वित्तायोग के तहत 38.32 करोड़ की राशि आबंटित की गई है।
सतपाल सत्ती ने कहा कि पंचायतों के पास विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं है। सरकार पंचायतों के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकास कार्यों के लिए पंचायतों को सीधे धन उपलब्ध करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक साल पांच काम अभियान के तहत सभी पंचायतों को पांच बड़े कार्य करने का लक्ष्य दिया गया ताकि पांच वर्षों में 25 महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए जा सकें। अभियान से गांवों की तस्वीर बदलने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि एक साल पांच काम योजना के तहत खंड ऊना में 175 कार्यों का चयन किया गया है जिनमें से 20 काम पूर्ण किए जा चुके हैं जबकि 65 पर कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए अधिकारियों सहित पंचायत प्रतिनिधि फील्ड में जाकर कार्यो को स्वयं निरीक्षण करें ताकि यह कार्य समय सीमा में पूरे किये जा सकें। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रधानों से आहवान किया कि पंचायत घरों के निर्माण के संबंध में विस्तृत मामला तैयार करके बीडीओ कार्यालय में प्रस्तुत करें ताकि मामलों को स्वीकृति के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा जा सके।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, बीडीआ रमनवीर सिंह चैहान सहित विकास खड की पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, सचिव व अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

स्वास्तिक गौतम को जन्मदिन की बधाई

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के सँयुक्त सचिव स्वास्तिक गौतम को जन्मदिन पर सतलुज ब्यास टाइम्स परिवार की तरफ से ढेरों शुभकामनाएं। Share     
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ग्राऊंड जीरो पर डटे रहे उपायुक्त, राहत कार्यों में होमगार्ड जवानों ने निभाई अहम भूमिका

एएम नाथ। मंडी, 29 जुलाई । मंगलवार तड़के मंडी शहर में हुई अत्यधिक वर्षा के कारण भूस्खलन व फ्लैश फ्लड की घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्यों में जिला प्रशासन सहित आपदा प्रंबंधन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मेडिकल कॉलेज नाहन की 19 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में सिक्योरिटी गार्ड निलंबित

एएम नाथ । नाहन : मेडिकल काॅलेज नाहन में  एक सिक्योरिटी गार्ड पर 19 छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप लगने के बाद मेडिकल काॅलेज प्रबंधन ने सिक्योरिटी गार्ड को निलंबित कर दिया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में कांग्रेस का भ्रष्टाचार मॉडल बेनकाब : बिक्रम ठाकुर

पानी संकट, टूटी सड़कें और टेंडर माफिया से त्रस्त धर्मशाला : भाजपा नगर निगम में लोकतंत्र ठप, जनता कांग्रेस से हिसाब लेने को तैयार : बिक्रम ठाकुर एएम नाथ । धर्मशाला :  भाजपा के...
Translate »
error: Content is protected !!