एचएएस अधिकारी केशव राम ने संभाला मेडिकल कॉलेज चंबा में संयुक्त निदेशक का पदभार

by
एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रशासनिक सेवा अधिकारी केशव राम ने 9 दिसंबर को राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा में संयुक्त निदेशक का पदभार संभाल लिया। वह इससे पूर्व मई 2023 से जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के उपमंडल उदयपुर में एसडीएम के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। केशव राम ने जुलाई 1996 में 22 वर्ष की आयु में जनजातीय क्षेत्र काजा से सहकारिता विभाग में निरीक्षक के पद पर अपनी नौकरी की शुरूआत की। इसके पश्चात उन्होंने अक्टूबर 1998 से नायव तहसीलदार के पद पर, अप्रैल 2011 से तहसीलदार के पद पर,  जुलाई 2020 से जिला राजस्व अधिकारी के पद पर तथा जनवरी 2022 से हिमाचल प्रशासनिक सेवा अधिकारी के रूप में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं दी। सरकारी सेवा के क्षेत्र में अपनी सेवाओं की शुरुआत जिला लाहौल स्पीति के काजा उपमंडल से निरीक्षक (सहकारिता) के पद से करने के पश्चात केशव राम जिला शिमला, सोलन, सिरमौर, ऊना, कुल्लू तथा चंबा जिला में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह इससे पहले जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में तहसीलदार के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस अवसर पर केशव राम ने कहा कि जिला चंबा में मेडिकल कॉलेज चंबा के संयुक्त निदेशक के पद पर रहते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल के दिशा निर्देशानुसार मेडिकल कॉलेज चंबा से संबंधित कार्यों को तीव्रतापूर्ण करना तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करना उनकी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बौखलाहट में क्यों जनादेश और जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

बोले, शपथ ग्रहण में परिजनों की उपस्थिति एक सम्मान का भाव, परंपरा तोड़ हार की खीझ निकाल रही सरकार स्थानीय निकाय में अध्यक्ष के चुनाव की समयावधि बढ़ाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करना शर्मनाक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के दो तस्कर अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार : 15 क्विंटल डोडा चूरा बरामद

एएम नाथ। शिमला/ मंदसौर :  मंदसौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 14 क्विंटल 82...
article-image
हिमाचल प्रदेश

40 लाख से चौड़ी होगी चायली खुर्द सड़क – विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला शहर के साथ सट्टी ग्राम पंचायत चायली में 40 लाख रुपए की लागत से चौड़ी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा उपचुनाव में हुई 65 प्रतिशत से अधिक वोटिंग, 55 हजार 408 ने डाला अपना वोट- शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान : 13 जुलाई को जनता का मूड़ काउंटिंग के बाद पता चलेगा

राकेश शर्मा । देहरा/तलवाड़ा :   देहरा विधानसभा उपचुनाव में 65.42 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डालकर निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) शिल्पी बेक्टा ने बताया कि देहरा में विधानसभा उपचुनाव...
Translate »
error: Content is protected !!